किससे हुई थी पहली शादी? बिप्लब देब की पहली शादी नीति देब से हुई थी। 2001 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने लगभग 25 साल साथ रहने के बाद 2025 में अपनी शादी खत्म की। खबरों के अनुसार, तलाक के बाद बिप्लब ने अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान दिया, जबकि उनके परिवार, खासकर उनकी मां ने उन्हें दोबारा शादी करने के लिए कहा।
कौन हैं त्रिवेणी राव? कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव को दर्शन-स्टारर फिल्म 'तगारू' (2018) से पहचान मिली। इसमें उन्होंने कॉन्स्टेबल सरोजा का किरदार निभाया। बाद में वे 'युवरत्ना', 'बाबू मार्ले' और 'राजा मार्तंडा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। बिप्लब कुमार देब का सफर राजनीति में आने से पहले, बिप्लब कुमार देब ने दिल्ली में जिम ट्रेनर के तौर पर काम किया।
2016 में उन्हें त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2018 में वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने। कार्यकाल पूरा करने से पहले ही 2022 में इस पद से हट गए। बाद में वे राज्यसभा पहुंचे और भाजपा उम्मीदवार के तौर पर 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।