अहमदाबाद: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने निवास पर गुजराती नववर्ष का जश्न मनाया। इस मौके पर कई लोग उनके पास आए और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान अमित शाह के साथ उनका पोता और पोतियां भी मौजूद थी। इस दौरान दादा और पोते का एक क्यूट मोमेंट भी देखने को मिला। जहां अमित शाह को अपने पोते की जिद के आगे झुकने पड़ा और उसके साथ जाना पड़ा।
इस क्यूट मोमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में क्या है आइए जानते हैं।वीडियो में क्यादरअसल अमित शाह अपने आवास पर गुजरात के लोगों को मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी दौरान उनका पोता उनके पास आया और जिद करने लगे। उसने अमित शाह का हाथ पकड़ा और उन्हें खींचने लगा। अमित शाह भी अपने पोते की जिद पर मुस्कराते हुए उसके साथ चल पड़े।
पोता अमित शाह को स्टेज से उतारकर सीढ़ियों के नीच ले गया। इसके बाद अमित शाह ने उसे वहां छोड़ा और वापस लोगों से मिलने स्टेज पर आ गए।सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियोपत्रकार दिक्षित सोनी ने दादा पोते के इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि पोते की जिद के आगे दादाजी को झुकना पडा।
उन्होंने आगे लिखा कि गुजराती नववर्ष पर गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित आवास में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया था। इस समारोह के बीच यह अनमोल पल देखने को मिला। अपने पोते का हाथ थामकर उसके साथ नीचे जाते दादा अमित शाह का वीडियो।अमित शाह ने दी बधाईवहीं गुजराती नव वर्ष अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि सभी गुजराती भाई-बहनों को दिल से नववर्ष की शुभकामनाएं।
यह नववर्ष आपके जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और आनंद लेकर आए। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी के आशीर्वाद हर परिवार पर बरसते रहें। बता दें कि गुजराती नववर्ष को बेस्टु वरस या नूतन वर्ष भी कहा जाता है। इसे दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। यह विक्रम संवत 2083 की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग मंदिरों में प्रार्थना करते हैं, परिवार के साथ मिलते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।