अहमदाबाद : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दीपावली को खुशियों की ईद कहने पर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी जोरदार पलटवार किया है। जोशी ने खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा है कि खरगे जी, आपने कहा की दिवाली खुशियों की ईद है तो क्या राहुल गांधी नए भारत के मीर जाफर है?
वडोदरा से बी लोकसभा सदस्य ने एक्स पर यह प्रतिक्रिया साझा की है। दरअसल खरगे ने कर्नाटक में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए ईद की खुशियां बताया था। पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी करने के बाद अब खरगे के दूसर बयान पर बीजेपी भड़क गई है।राहुल गांधी की मीर जाफर से तुलनाबीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर दीपावली ईद है तो राहुल गांधी मीर जाफर हैं क्या?
बीजेपी सांसद और युवा मोर्चा चीफ हेमांग जोशी ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की है। दरअसल मीर जाफर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के शासनकाल में सेनापति था, जिसने 1757 के प्लासी के युद्ध में अंग्रेजों (ईस्ट इंडिया कंपनी) के साथ मिलकर अपने ही नवाब के साथ विश्वासघात किया था। लालच में आकर वह अंग्रेजों की मदद से बंगाल का कठपुतली नवाब बना।
जिसके बाद भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव पड़ी।हेमांग जोशी ने कसा बड़ा तंजमल्लिकार्जुन खरगे के दीपावली को ईद बताने के बयान को पकड़कर हेमांग जोशी ने बड़ा तंज कस दिया है। दरअसल भारत समेत पाकिस्तान और बांग्लादेश में मीर जाफर का नाम सम्मान से नहीं, बल्कि किसी देश, समाज या अपनों के साथ गद्दारी करने वाले व्यक्ति के लिए एक मुहावरे या गाली के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
जब भी किसी पर देश विरोधी या स्वार्थी होने का आरोप लगता है, उसे मीर जाफर कहा जाता है। हेमांग जोशी ने खरगे के बयान के जरिए राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।खरगे ने क्या कुछ कहा था?कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि दिवाली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे सभी लोग मनाते हैं।
उन्होंने इसे खुशियों का त्योहार बताते हुए कहा कि यह लोगों को एक साथ लाता है और अपने प्रियजनों से मिलने का अवसर देता है। खरगे ने कहा था कि दिवाली खुशियों की ईद है, कई दिनों तक चलने वाली ईद है।' उन्होंने दिवाली को खुशियों की ईद बताकर देश में भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दिवाली कई दिनों तक चलने वाली खुशियों की ईद है और लोगों को करीब लाने का त्योहार है।
साथ ही आपसी लड़ाई छोड़कर गलतफहमियां दूर करने की अपील की, लेकिन बीजेपी दीपावली को ईद से जोड़ने परा भड़क गई है।