दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत की गई है। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने BNS की धारा 192, 196, 352 और 353 के तहत मामला दर्ज किया है। आमिर शौकीन पर पहले भी भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें IPC की धारा 323, 324, 504 और 506 शामिल हैं।