मध्य प्रदेश की जबलपुर पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग की घटना सामने आई है। सोमवार शाम आग लगने के कारण फैक्ट्री के ऊपर पूरा आसमान धुआं-धुआं हो गया है। धुएं का गुबार लगातार बढ़ता ही जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। दमकल विभाग के साथ नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल टीमें भी मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।दूर तक दिख रहा धुएं का गुबारफैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है।

आग की लपटें इतनी ऊपर तक उठ रही हैं कि काफी दूर से भी उसे देखा जा सकता है। भीषण आग के कारण फैक्ट्री सहित आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। इस दौरान एहतियात के तौर पर मजदूरों औक कर्मचारियों को फैक्ट्री परिसर से बाहर निकाला गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं और दमकल विभाग भी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।