छत्तीसगढ़ में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/chhath-puja data-vars-anchor-text=छठ पूजा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>छठ पूजा पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन (08255/08256) चलाने जा रहा है।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के चलने से छत्तीसगढ़, एमपी और यूपी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बिलासपुर से यह ट्रेन 14 और 21 नवंबर को जबकि छपरा से 15 और 22 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन का पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सतना, वाराणसी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।इन तारीखों पर मिलेगी यह स्पेशल ट्रेनदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन 14 और 21 नवंबर को हर शनिवार बिलासपुर से रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 15 एवं 22 नवंबर को हर रविवार को छपरा से संचालित की जाएगी।क्या टाइमिंग?ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों पर बिलासपुर स्टेशन से शाम 18:00 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पर 19:32 बजे पहुंचकर 19:34 बजे रवाना होगी। इसके बाद अनूपपुर में 20:32 बजे आगमन और 20:37 बजे प्रस्थान, शहडोल में 21:19 बजे आगमन और 21:24 बजे प्रस्थान और उमरिया में 22:17 बजे आगमन और 22:19 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है। ट्रेन अगले दिन रविवार को दोपहर 14:40 बजे छपरा पहुंचेगी।ट्रेन नंबर 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 15 एवं 22 नवंबर को छपरा से शाम 17:25 बजे रवाना होगी।
वापसी यात्रा के दौरान यह ट्रेन अगले दिन उमरिया स्टेशन पर 09:09 बजे पहुंचकर 09:11 बजे प्रस्थान करेगी। शहडोल में इसका आगमन 10:03 बजे और प्रस्थान 10:08 बजे, अनूपपुर में आगमन 11:05 बजे और प्रस्थान 11:10 बजे तथा पेंड्रारोड में आगमन 12:03 बजे और प्रस्थान 12:05 बजे निर्धारित है। ट्रेन दोपहर 15:00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।इन स्टेशनों पर स्टॉपेजरेलवे ने इस विशेष ट्रेन को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव प्रदान किया है।
इसके अतिरिक्त कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर भी ट्रेन का ठहराव रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को बिलासपुर और छपरा के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।ट्रेन में होंगे 21 कोचयात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच की व्यवस्था की गई है।
इनमें 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 04 एसी-III, 02 एसी-II और 02 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल रहेंगे। विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध होने से यात्री अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।नियमित ट्रेनों पर कम होगा दबावउल्लेखनीय है कि दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में यात्री अपने पैतृक निवास और परिवार के पास जाने के लिए रेल यात्रा करते हैं।
इस दौरान नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव रहता है। ऐसे में बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन से बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। आरक्षित श्रेणियों में बर्थ की उपलब्धता से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अतिरिक्त अवसर भी मिलेगा।