अपने अजीबोगरीब और विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने एकबार फिर हैरान करने वाली बात कही है। इस बार उनके निशाने पर देश के किसान आए हैं। सांसद को लगता है कि देश-प्रदेश का किसान साल के बारह महीनों में से केवल तीन महीने ही काम करता है और बाकी नौ महीने वह गुटखा खाकर, नशा करके, चोंगी (गांजा) पीकर ताश खेलता रहता है।

उनके दिए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं।वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, 'किसान तीन महीना से ज्यादा काम नहीं करता है, बाकी नौ महीना क्या करता है, बाकी नौ महीना वह ताश खेलता है, राजश्री (गुटखा) खाता है, बोतल (दारू) पीता है, चोंगी पीकर जय भोले करता है।

नौ महीने उसके बैठे-बैठे बीतते हैं और फिर कहता है कि खेती में कुछ भी नहीं होता है।'राजस्थान के CM बोले थे- किसान 25-30 दिन काम करता हैवैसे किसानों के प्रति इस तरह की सोच रखने वाले जनार्दन मिश्रा पार्टी में अकेले राजनेता नहीं हैं, इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी इस साल अप्रैल में इसी तरह का एक बयान दिया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा था कि किसान साल में सिर्फ 25-30 दिन ही काम करता है और बाकी दिन आराम करता है। खुद को किसान बताते हुए उन्होंने कहा था कि प्रदेश का किसान सिर्फ बुआई करने जाता है, और फसल काटने जाता है, इसके अलावा बीच में 2-4 दिन वह पानी देने के लिए भी जाता है।सीएम भजनलाल ने कहा था कि वो खुद किसान हैं इसलिए वो इस बारे में बेहतर तरीके से जानते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसान पूरी तरह से ड्यूटी समझकर खेती का काम कर ले, तो उनको कभी नुकसान नहीं होगा। उनके इस बयान पर राज्य में बवाल मच गया था, और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने उन पर तीखा हमला किया था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/rajasthan/what-exactly-said-cm-bhajanlal-about-farmers-that-sparked-a-controversy-in-rajasthan-201775976984477.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर>पढ़ें पूरी खबरसांसद अक्सर देते रहते हैं विवादास्पद बयानबता दें कि यह पहला मौका नहीं हैं जब जनार्दन मिश्रा ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया है, दरअसल इस तरह की बयानबाजी करना उनकी आदत में शुमार है, और वह समय-समय पर चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी अजीबोगरीब बातें कहते रहते हैं।जब सांसद ने कहा था- मुस्लिम छाती पर मूंग दल रहेपिछले साल अगस्त में सांसद ने इस्लाम धर्म के लोगों को लेकर एक विवादित बयान दिया था।

रीवा सांसद ने देश में रह रहे मुसलमानों को लेकर कहा था कि वो लोग भारत छोड़कर नहीं गए और अब यहां छाती में बैठकर मूंग दलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां हिंदु बहुसंख्यक था, वहां अल्पसंख्यक हो गया। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/madhya-pradesh/rewa-mp-janardan-mishra-controversial-video-on-muslims-said-they-stayed-here-after-partition-to-trouble-people-201755515367716.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर>पढ़ें पूरी खबर'लैपटॉप नहीं खरीदा तो इनके पिता गांजा पी जाएंगे'जुलाई 2025 में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत रीवा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में लैपटॉप राशि वितरण का कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, 'आज शाम तक आपके खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए राशि आ जाएगी।

लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कितने बच्चे लैपटॉप खरीद लेंगे।' आगे उन्होंने कहा था कि अब तुम्हारे माता-पिता उस पैसे को कहां लगाएंगे। तुम्हारा लैपटॉप लेंगे या फिर उस पैसे का सत्यनारायण का कथा सुन लेंगे या तुम्हारे पिता चोंगी (गांजा) फूंक लेंगे।' <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/madhya-pradesh/laptop-nahi-kharida-to-pita-ganja-pee-jaenge-rewa-bjp-p-janardan-mishra-controversial-comment-201751686392475.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर>पढ़ें पूरी खबर'ऑनलाइन पैदा होने वाले बच्चे स्टील के होंगे या..'नवंबर 2024 में सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि 'आजकल लोग ऑनलाइन शादियां कर रहे हैं।

सवाल यह कि 50 से 60 साल बाद जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो वे स्टील के होंगे या मांस और हड्डी के... लोग कहते हैं कि आज पति-पत्नी बेड पर एक-दूसरे को देखने की जगह अलग-अलग दिशाओं में चेहरे घुमा कर लेटते हैं।' इसके लिए उन्होंने मोबाइल फोन को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि ‘यह आपका ही बनाया यंत्र है, जिसने पति-पत्नी का मुंह आमने-सामने कराने के बजाए, विपरीत दिशाओं में करा दिया।’‘दारू,गांजा,थिनर और आयोडेक्स खाओ लेकिन...’नवंबर 2022 में सांसद मिश्रा ने कहा था, 'आप चाहे दारू-गांजा लो, कोरेक्स पियो, थिनर सूंघो या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन पानी की कीमत समझो।' सांसद जल संरक्षण के मुद्दे पर रीवा स्तिथ कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।

यह कार्यशाला मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित की गई थी।'कलेक्टर को तमाचा मारने का इंतजार करते थे'अप्रैल 2022 में सांसद मिश्रा ने एक मंच को संबोधित करते हुए कहा था कि कलेक्टर को एक तमाचा मारने के बाद 2 साल की राजनीति चमक जाती थी। हम लोग हमेशा कलेक्टर को मारने का इंतजार करते थे। हम लोग का यही काम रहता था।'स्वच्छता में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं'इससे पहले फरवरी 2022 में सांसद जनार्दन मिश्रा स्वच्छता के काम में बाधा डालने वालों पर जमकर बरसे थे।

उन्होंने कहा था कि स्वच्छता में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों को फांसी देने का बयान दिया था। मिश्रा ने कहा था कि सरकार के काम और स्वच्छता के काम में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का बिलकुल अधिकार नहीं है।