Dadra and Nagar Haveli Fire: दादरा-नगर हवेली के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई। आग ने तांडव मचाया जिससे ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दादरा और नागर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात भीषण आग लग गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
दादरा में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटों को साफ देखा जा सकता है। आग इतनी भयानक थी कि इसने सबकुछ जलाकर राख कर दिया है।
#WATCH | A massive fire broke out in the industrial area of Dadra in the Union Territory of Dadra and Nagar Haveli. Fire tenders are present at the spot. pic.twitter.com/kQJIKad73J
अग्निशमन विभाग के सहायक निदेशक अमृतलाल के अनुसार, आग सोमवार की रात को लगभग 10:14 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू हो गई।
आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।