चेन्नई : मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि मदुरै मंदिर में प्रवेश करने से पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से केवल वहां के मुख्य देवता में अपनी आस्था जताने के लिए कहा गया था, न कि हिंदू धर्म अपनाने के लिए। मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि जो हिंदू नहीं हैं और अपने धर्म का प्रतीक धारण करते हैं, जिन्हें हिंदू देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा नहीं है, उन्हें मंदिरों के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
मामला टीवीके विधायक बदरुद्दीन से जुड़ा है। जो चुनाव जीतने के बाद मीनाक्षी मंदिर में घुस गए थे और उन्होंने बयान दिया था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। इस मामले को मद्रास हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।एक आदेश में मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और पी मुरुगन की पीठ ने कहा, 'मुख्यमंत्री, जो ईसाई धर्म को मानते हैं, उनसे हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया था।
उनसे केवल देवता के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने का आग्रह किया गया था। इसे ही हम समावेशी दृष्टिकोण कहते हैं।'मद्रास हाई कोर्ट ने जताई नाराजगीमद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि हाल के दिनों में देखा है कि नियमों का घोर उल्लंघन हो रहा है। मदुरै सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बदरुद्दीन मुस्तफा, जिसके अंतर्गत प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर आता है, चुनाव जीतने के तुरंत बाद मंदिर परिसर के भीतर चले गए।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह जांचने का अधिकार है कि वहां उचित सुविधाएं दी जा रही हैं या नहीं। वे 'कुम्भाभिषेकम' (अभिषेक समारोह) के अवसर पर मंदिर के शिखर (टावर) पर भी चढ़ गए। यह विडंबना ही है कि उक्त विधायक ने ही यह बयान दिया था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए।मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहाजस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस पी मुरुगन की खंडपीठ ने मदुरै के के थंगम वेंकटेश की दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता एक हिंदू हैं।
उन्हें यह मांग करने का अधिकार है कि तमिलनाडु के विभिन्न आगमिक मंदिरों के ट्रस्टी आगमिक नियमों का पालन करें और ऐसे गैर-हिंदुओं को ध्वज-स्तंभ के आगे जाने से रोकें, जो इस संबंध में कोई लिखित सहमति (अंडरटेकिंग) नहीं देते हैं। यदि उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाती है, तो इससे मंदिर की पवित्रता भंग होगी। हम इससे भी आगे जाकर कहते हैं कि जो गैर-हिंदू अपने धार्मिक प्रतीक धारण करते हैं और संबंधित देवता के प्रति श्रद्धा नहीं रखते, उन्हें मंदिर परिसर में भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
यह सहमति संबंधित संस्थान द्वारा निर्धारित प्रारूप में होनी चाहिए।क्या है विजय का मीनाक्षी मंदिर में जाने का मामलासितंबर में, विजय ने मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में प्रार्थना करने के लिए 'कोडीमारम' (ध्वज-स्तंभ) के आगे जाने से पहले, अपनी आस्था के बारे में एक शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर किए। मद्रास उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति एस.
श्रीमति द्वारा 2024 में दिए गए एक आदेश के अनुसार, जो गैर-हिंदू श्रद्धालु इस बिंदु से आगे जाना चाहते हैं, उन्हें देवता के प्रति अपनी आस्था घोषित करनी होगी और हिंदू तथा मंदिर की परंपराओं का पालन करने के लिए सहमत होना होगा। इस शपथ-पत्र को एक रजिस्टर में दर्ज किया जाता है।इसके बाद, विजय को मीनाक्षी और सुंदरेश्वर मंदिर परिसर में जाने की अनुमति मिल गई, जहां उन्होंने प्रार्थना की।
अप्रैल में तिरुचेंदुर मुरुगन मंदिर में भी उन्होंने इसी प्रक्रिया का पालन किया था, जहां प्रार्थना करने से पहले उन्होंने एक लिखित घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। न्यायपीठ ने मुख्यमंत्री के दौरों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि जो गैर-हिंदू श्रद्धालु आवश्यक शपथ-पत्र नहीं देते, उन्हें 'आगमिक' मंदिर के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
अदालत ने कहा कि शपथ-पत्र का प्रारूप संबंधित मंदिर तय करता है।मंदिर में प्रवेश के नियमों को लागू करने के लिए PILमदुरै के रहने वाले थंगम वेंकटेश ने एक जनहित याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये टिप्पणियां कीं। याचिकाकर्ता ने मांग की कि गैर-हिंदुओं को मंदिर के मंडपों में प्रवेश करने और कोडीमरम (ध्वज स्तंभ) से आगे जाने से रोका जाए।
साथ ही, याचिका में मंदिर में प्रवेश से जुड़े मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू करने की भी मांग की गई।टीवीके विधायक बदरुद्दीन मुस्तफा को मद्रास हाई कोर्ट ने खूब सुनाईइस संदर्भ में, न्यायाधीशों ने मदुरै सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से TVK विधायक बदरुद्दीन मुस्तफा की कड़ी आलोचना की। क्योंकि उन्हें मीनाक्षी मंदिर के भीतर निरीक्षण करते हुए देखा गया था और हाल ही में हुए मंदिर के अभिषेक समारोह के दौरान वे गोपुरम (मंदिर के शिखर) पर भी मौजूद थे।न्यायाधीशों ने कहा, कि हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें कुछ लोग सिर पर टोपी पहने हुए तिरुवन्नामलाई के अरुणाचलेश्वर मंदिर में जबरन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भक्त इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
इस दौरान HR और CE (हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग) के कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे।सीएम विजय की तारीफहम इस तथ्य का न्यायिक संज्ञान लेते हैं कि ईसाई धर्म को मानने वाले एक मंत्री ने गैर-हिंदुओं के लिए जरूरी शपथ-पत्र (अंडरटेकिंग) दिए बिना ही तिरुचेंदूर मंदिर में प्रवेश किया। हालांकि, उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.
जोसेफ विजय की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे सामने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिन्होंने शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद देवी मीनाक्षी की पूजा की। ईसाई धर्म को मानने वाले मुख्यमंत्री से हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया था। उनसे केवल देवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अनुरोध किया गया था।
इसे ही हम 'समावेशी दृष्टिकोण' कहते हैं।