Rain Alert, IMD Weather Update 6 November: मॉनसून पूरी तरह खत्म हुए काफी टाइम हो गया है, लेकिन अब भी दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों तक यानी कि 6-10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, छह नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होगी।दक्षिण भारत की बात करें तो 6-10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छह से आठ नवंबर के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, छह से नौ नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छह नवंबर को तेलंगाना में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।

9-10 नवंबर के दौरान केरल, माहे और छह नवंबर को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। छह से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छह से आठ नवंबर के दौरान केरल, माहे, 6 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कहीं कहीं भारी बारिश होने वाली है।

इसके अलावा, छह से नौ नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में तेज सतही हवाएं चलने वाली हैं।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/static-content/1y/lh/immersive/astrology/diwali-greetings-card-maker-in-hindi-english-2026.html?webview=true&utm_campaign=notification_Greeting&utm_medium=notification_Greeting&mobile=9560044308&deviceId=39092629f5f06969&client_id=1626030392007&utm_source=growth&token=X7FLPDB5WMBLDVZ7MEKWEQWH2TBCNCOS4U6AW3ONRRPBVE2PBPDWLWABCTCL3HGYOS6FKXJVCYZSO6BPTQ6TKOQS5FCOAQ75HZW4UNA%3D data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=इस दिवाली अपना ग्रीटिंग कार्ड्स खुद बनाएं>इस दिवाली अपना ग्रीटिंग कार्ड्स खुद बनाएंउत्तर भारत के भी राज्यों में बारिश होगी।

10 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 10-12 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 8-9 नवंबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 11-12 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में कहीं कहीं या छिटपुट बारिश होगी। 11-12 नवंबर के दौरान जम्मू कश्मीर में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। 12 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश होगी।झारखंड, सिक्किम, ओडिशा में बरसात का अलर्टपूर्वी भारत की बात करें तो छह और सात नवंबर के दौरान अंडमान अज्ञैर निकोबार द्वीप समूह, 9-11 नवंबर के दौरान झारखंड और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 9-12 नंवबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, 10 नवंबर को बिहार, छह से सात नवंबर, 10-11 नवंबर के दौरान ओडिशा में कहीं कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

8-12 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। छह नवंबर को ओडिशा में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, 9-12 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 10 नवंबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है।

9-11 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बरसात होगी।पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिशवहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात कें तो छह नवंबर और 9-12 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, छह नवंबर और 8-12 नवंबर के दौरान असम, मेघालय में कहीं कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। छह से 12 नवंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होगी।

वहीं, 10-11 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, 9-11 नवंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में कहीं कहीं भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, इस पूरे हफ्ते पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।