How To Reach Pondicherry: भागती सड़कों और जिंदगी की दौड़भाग से दूर अगर आप शांति की तलाश चाहते हैं तो पुडुचेरी जा सकते हैं। पुडुचेरी भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां फ्रेंच वास्तुकला, नीले समुद्र और धीमी जीवनशैली के बीच सुकून वक्त बिता सकते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार पुडुचेरी जा रहे हैं तो कई सवाल आपके मन में होंगे, जैसे कैसे यात्रा करें, पुडुचेरी घूमने में कितना समय लगेगा और जेब पर खर्च का भार कितना पड़ेगा?

दिल्ली से पुडुचेरी की दूरी नई दिल्ली से पुडुचेरी का सफर करीब 2300 किलोमीटर लंबा है। सफर के लिए कोई आसमान का रास्ता चुनता है, कोई रेल की खिड़की से बदलते भारत को देखना चाहता है, तो कोई सड़क के रोमांच में खो जाना चाहता है। आप जानिए कि कितने बजट में आप कैसे जा सकते हैं। दिल्ली से पुडुचेरी कैसे जाएं? फ्लाइट दिल्ली से पुडुचेरी के लिए हवाई मार्ग का सफर 4- 6 घंटे में तय किया जा सकता है। सीधे पुडुचेरी के लिए फ्लाइट कम मिलती हैं, इसलिए आपको चेन्नई उतरना होगा, जो यहां से पुडुचेरी लगभग 150 किमी दूर है। दिल्ली से चेन्नई फ्लाइट का सफर लगभग 3-4 घंटे का है। आगे चेन्नई से पुडुचेरी के लिए टैक्सी या बस से सफर करें, जिसमें 3-4 घंटे लग सकते हैं। इसमें लगभग 6,000 से 15,000 रुपये तक फ्लाइट टिकट और कैब पर खर्च हो सकता है। अगर आपके पास समय कम हो तो यही सबसे समझदारी भरा विकल्प है।

ट्रेन नई दिल्ली से पुडुचेरी की यात्रा रेल मार्ग से भी संभव है ,जिसका सफर 36 से 40 घंटे का हो सकता है। अगर आप यात्रा को महसूस करना चाहते हैं, तो ट्रेन सबसे बेहतर है। सफर लंबा जरूर है मगर भारत की असली तस्वीर यही दिखाता है। दिल्ली से चेन्नई रेलवे स्टेशन या विलुप्पुरम रेवले स्टेशन तक ट्रेन से जाएं। वहां से बस या टैक्सी द्वारा पुडुचेरी पहुंचें। सफर में कुल खर्च 800 रुपये से लेकर 3500 रुपये आ सकता है।

सड़क मार्ग पुडुचेरी तक रोड ट्रिप भी संभव है। दिल्ली से पुडुचेरी रोड ट्रिप दिल वालों के लिए है। लगभग 2300 किमी का सफर तय करने में 40–45 घंटे का समय लग सकता है और खर्च फ्यूल और टोल मिलाकर 8,000 से 15,000 रुपये तक आ सकता है।