नई दिल्ली: दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल एनवीडिया के को-फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग की कंपनी से छुट्टी हो सकती है। हुआंग का एक और कारनामा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके अपनी कंपनी की एक कर्मचारी के साथ भी संबंध थे। इससे पहले उन्होंने चीनी मूल की एक महिला के साथ संबंधों की बात स्वीकार की थी।

अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि यह महिला चीनी जासूस है। एनवीडिया का बोर्ड अब हुआंग को कंपनी से बाहर करने की तैयारी में है।वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनवीडिया के बोर्ड की बुधवार को बैठक हो सकती है जिसमें हुआंग के भविष्य पर फैसला हो सकता है। हुआंग की कंपनी में करीब 3.4 फीसदी हिस्सेदारी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 63 साल के हुआंग के कंपनी की हेल्थकेयर विभाग की वाइस प्रेसिडेंट किंबरली पॉवेल के साथ भी संबंध थे। 48 साल की पॉवेल और हुआंग का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें प्यारभरी बातें करते देखा गया है।इस बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनवीडिया नए सीईओ की खोज के लिए एक बाहरी कंपनी के साथ काम कर रही है।

साथ ही कंपनी किसी को टेंपररी सीईओ बनाने पर भी विचार कर रही है। हुआंग का लव अफेयर सामने आने के बाद दो दिन तक एनवीडिया के शेयरों में काफी गिरावट रही। हालांकि बुधवार को कंपनी का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ।कांग्रेस ने किया तलबइससे पहले हुआंग ने रविवार को सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की सीनियर एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार की थी।

उसी दिन एनवीडिया के बोर्ड ने इस बारे में जांच शुरू करने की बात कही थी। हुआंग ने भी इस जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया था। इस बीच कांग्रेस ने भी उन्हें ब्रीफिंग के लिए तलब किया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक हुआंग 145 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जकरबर्ग के साथ हुआंग को टेक की दुनिया में काफी प्रभावशाली माना जाता है।

साथ ही उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी करीबी माना जाता है। एनवीडिया के शेयरहोल्डर्स ने भी हुआंग और कंपनी के खिलाफ एक याचिका दायर की है। उनका कहना है कि इसके बारे में निवेशकों को जानकारी नहीं दी गई।एनवीडिया का मार्केट कैपएआई इंडस्ट्री के उभार के कारण एनवीडिया के शेयरों में हाल के वर्षों में काफी तेजी आई।

एनवीडिया के ज्यादातर प्रोसेसर ताइवान की कंपनी टीएसएमसी बनाती है जो दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। हुआंग का दूसरा लव अफेयर सामने आने के बाद बुधवार को एनवीडिया का शेयर 10 फीसदी तक गिर गया था। लेकिन बाद में इसमें सुधार आया और यह 2.92 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। एनवीडिया $4.195 ट्रिलियन के साथ दुनिया की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी है।

उसके आगे केवल ऐपल है जिसका मार्केट कैप $5.168 ट्रिलियन डॉलर है।