पणजी: रोमियो लेन का बर्च लंबे समय से ख़तरे से घिरा हुआ था। यह आग क्रिटिकल फेलिअर का नतीजा थी। फायर प्रिवेंशन इंजीनियरिंग, नियम अनुपालन और जीवन सुरक्षा तैयारियों में गंभीर विफलता का परिणाम थी। हैरानी की बात है कि जिस नाइट क्लब में इतनी भीषण आग ने 25 लोगों के जीन ले ली, उसके पास निर्माण लाइसेंस तक नहीं था।

सरकारी जमीन पर नाइट क्लब बनाया गया था। एक भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उसके बावजूद यह क्लब ऐसे ही चल रहा था।अग्निशमन विभाग के निदेशक नितिन रायकर ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, प्रतिष्ठान के पास अग्निशमन विभाग का वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं था। यह अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने का संकेत देता है।इसलिए नहीं मिली थी फायर एनओसीनाइट क्लब को फायर विभाग की एनओसी इसलिए नहीं मिली थी कि यहां पर फायर अलार्म प्रणाली नहीं थी, ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर प्रणालियां भी नहीं लगाई गई थीं।

धुआं निकलने का कोई सिस्टम नहीं था। बेसमेंट में प्रॉपर वेंटिलेशन का अभाव था। इमरजेंसी एग्जिट की अपर्याप्त संख्या और चौड़ाई, निकास संकेतों का अभाव, आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था का अभाव, अग्नि कम्पार्टमेंटलाइज़ेशन या अग्नि-रेटेड दरवाजों का अभाव, और निकासी योजनाओं का अभाव शामिल था।आतिशबाजी का भी नहीं था परमिटअग्निशमन विभाग ने कहा कि बुनियादी अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे का अभाव और अनधिकृत खतरनाक बाहरी गतिविधियों ने आग की भयावहता और जान-माल के दुखद नुकसान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्निशमन विभाग के निदेशक नितिन रायकर ने कहा कि प्रथम दृष्टया अवलोकन यह भी दर्शाते हैं कि संबंधित समय पर परिसर के बाहरी हिस्से में आतिशबाजी की गतिविधियां चल रही थीं। इस गतिविधि से आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास, उचित दूरी और परमिट के बिना आतिशबाजी करना एक गंभीर और अस्वीकार्य आग का खतरा पैदा करता है।बाहर निकलने के रास्ते हुए बंदरायकर ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया समय पर की गई, लेकिन संकरे प्रवेश मार्गों ने अग्निशमन प्रयासों को जटिल बना दिया।

उन्होंने आगे कहा कि यह भी पाया गया कि बेसमेंट में अपर्याप्त वेंटिलेशन था और बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए थे, जिससे यहां फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए और आग में फंसकर मर गए।