महाराष्ट्र की सियासत में आजकल मर्जर की चर्चा सबसे अधिक है। पार्थ पवार और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार के बीच लगातार हो रही मुलाकातों के बाद महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के मर्जर को लेकर नई अटकलें तेज हो गई।
लेकिन अजीत पवार गुट के पार्थ खेमे ने तुरंत मर्जर से साफ इनकार कर दिया है। पार्थ के करीबी सूत्रों के हवाले से मुंबई मिरर ने बताया कि फिलहाल वे शरद पवार की लीडरशिप वाली एनसीपी के साथ मर्जर करने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्थ खेमे ने अपने गठबंधन साथी भाजपा को भी यह बात साफ कर दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा महायुति में शरद पवार की एनसीपी को शामिल करना चाहती है, तो उसे एक अलग NDA सहयोगी के रूप में ले सकती है।
इसके लिए दोनों गुटों का मर्जर जरूरी नहीं है।भाजपा की प्राथमिकता और अटकलेंदरअसल, महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा मर्जर के पक्ष में है। अगर दोनों गुट मिल जाएं तो राज्य कैबिनेट और संसद में NDA की संख्या मजबूत हो सकती है, जिससे कानून पास कराना आसान हो जाएगा। लेकिन पार्थ खेमे ने मर्जर की चर्चा को जानबूझकर लगाई गई अटकलें बताया है।
पार्थ के एक करीबी सूत्र ने कहा है कि मर्जर की बातें और सारे अंदाजे मीडिया की वजह से लग रहे हैं। यह जानबूझकर फैलाया जा रहा है ताकि ऐसा लगे कि पार्थ और सुनेत्रा कमजोर हैं और उनमें अनुभव की कमी है। यह सच्चाई नहीं है। दोनों जानते हैं कि पार्टी कैसे चलानी है और लीडरशिप को कैसे कंट्रोल में रखना है।दरअसल, कुछ दिनों पहले एनसीपी (AP) के कुछ सीनियर नेताओं ने सुनेत्रा पवार और पार्थ के बिना दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह से मुलाकात की थी।
खेमे का कहना है कि ऐसी खबरों का मकसद डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार और पार्थ को पार्टी को एक साथ रखने के लिए संघर्ष कर रहे अनुभवहीन नेता के रूप में दिखाना है।मुख्य मुद्दा शरद पवार का राजनीतिक रुखमुंबई मिरर ने एक अन्य सूत्र के हवाले से बताया कि मुद्दा मर्जर का नहीं, बल्कि शरद पवार का राजनीतिक स्टैंड है।
सूत्र ने कहा कि अगर शरद पवार प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी की लीडरशिप मानने को तैयार हैं, तो उन्हें यह साफ-साफ कहना चाहिए। इसके लिए मर्जर की भी जरूरत नहीं है।
वे सीधे NDA में शामिल हो सकते हैं, और वहीं से आगे की बातचीत हो सकती है। हमने यह बात अपने अलायंस पार्टनर बीजेपी को बता दी है।सूत्रों के अनुसार, पार्थ-सुनेत्रा खेमा 2029 के लोकसभा चुनावों के करीब, राजनीतिक हालात के हिसाब से मर्जर के सवाल पर फिर से सोच सकता है। जब अजीत पवार जिंदा थे, तब जो बातचीत चल रही थी, उनकी मौत के बाद रोक दी गई थी।
यह तभी फिर से शुरू होगी, जब पार्टी को मजबूत करने के लिए मर्जर को जरूरी समझा जाएगा।अस्पताल में मुलाकात और वीडियो पर सवालपार्थ खेमे ने उन वीडियो के सर्कुलेशन पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें शरद पवार और एनसीपी (AP) के सीनियर लीडर प्रफुल्ल पटेल अस्पताल में मिल रहे थे। उसके बाद ऐसी खबरें आईं कि वे 10 नवंबर को फिर मिलेंगे।
खेमे का आरोप है कि फुटेज का इस्तेमाल मर्जर की अटकलों को हवा देने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनका दौरा मुख्य रूप से शरद पवार की स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए था। उन्होंने बताया कि कुछ राजनीतिक बातचीत भी हुई थी। उन्होंने रविवार को कहा था कि इसलिए हमने कहा कि हम <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diwali data-vars-anchor-text=दिवाली data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिवाली के बाद मिल सकते हैं।
कुछ खास नहीं हुआ।खेमे के अंदर से भी साफ रुख की मांगवहीं, एनसीपी (AP) के अंदर भी शरद पवार से क्लैरिटी की मांग पब्लिकली सामने आई है। विधायक अनिल भाईदास पाटिल ने कहा कि शरद पवार को साफ करना चाहिए कि क्या वे मोदी की लीडरशिप स्वीकार करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि शरद पवार ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।शरद पवार खेमे का सरकार पर हमला जारीइसी बीच शरद पवार खेमा भाजपा की लीडरशिप वाली राज्य सरकार पर निशाना साधना जारी रखे हुए है।
सोमवार को सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शरद पवार कोल्हापुर में गोकुल मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव विवाद पर कांग्रेस लीडर सतेज पाटिल के प्रोटेस्ट को देख रहे थे। यह प्रोटेस्ट सरकार के गोकुल में चार इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स अपॉइंट करने के फैसले के बाद हुआ था, जबकि पाटिल के पैनल ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।
सुले ने ऑर्गनाइजेशन पर कंट्रोल करने के सरकार के कदम पर सवाल उठाया और प्रोटेस्ट कर रहे मिल्क प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट किया।दोनों गुटों के बीच दूरी साफमर्जर की अटकलों के बावजूद, अलग-अलग बयान दोनों ग्रुप्स के बीच राजनीतिक दूरी को दिखाते हैं। मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/devendra-fadnavis-oath-ceremony data-vars-anchor-text=देवेंद्र फडणवीस data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि फैसला गुटों को करना है।
उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसे किसी मर्जर का फैसला करते हैं, तो वे हमें जरूर बताएंगे, क्योंकि हम अलायंस में सबसे बड़े पार्टनर हैं। हालांकि, हमें अब तक ऐसा कोई जानकारी नहीं मिली है।