मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिले एक धमकी भरे संदेश ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ईमेल में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले पंजाबी सिंगर <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diljit-dosanjh data-vars-anchor-text=दिलजीत दोसांझ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के मंच को IED से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।
धमकी सामने आने के बाद ग्वालियर से लेकर भोपाल और इंदौर तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।जानकारी के मुताबिक, करीब दो दिन पहले ग्वालियर हाईकोर्ट की ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था। इसमें स्पष्ट रूप से 15 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है।
मंच पर IED बम लगाकर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है।ईमेल मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर और जजों के बंगलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है। ग्वालियर के एसपी सुतकीर्ति सोमवंशी ने धमकी भरा ईमेल मिलने की पुष्टि की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल एसटीएफ के साथ इंदौर पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।विदेशी नेटवर्क के IP एड्रेस से भेजा गया मेलशुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल भेजने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया, वह विदेशी नेटवर्क का बताया जा रहा है।
हालांकि अभी जांच एजेंसियां इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही हैं कि भेजने वाले ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी या किसी अन्य नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो। फिलहाल ग्वालियर और इंदौर पुलिस के साथ भोपाल एसटीएफ ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। एजेंसियां मेल के स्रोत, डिजिटल ट्रेल और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।पहले भी मिल चुकी हैं धमकियांवहीं, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर इससे पहले भी धमकी भरे ई-मेल सामने आ चुके हैं।
पिछले सप्ताह इंदौर के तीन निजी स्कूलों और मेयर पुष्यमित्र भार्गव के ऑफिस को बम धमाकों की चेतावनी वाले ई-मेल भेजे गए थे। अब ग्वालियर हाईकोर्ट की ईमेल आईडी पर आए नए संदेश में सीधे कॉन्सर्ट के मंच को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही हैं।रिपोर्ट - अमित कुमार