दोपहिया खरीदने वाले ग्राहक भी कारों की तरह महंगी मोटरसाइकिल को तरजीह दे रहे हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, महंगी मोटरसाइकिलों का हिस्सा वित्त वर्ष 2029-30 तक 22 फीसदी होगा, जो अभी 19 फीसदी है। 2024-25 में प्रीमियम मोटरसाइकिलों (150 सीसी से अधिक इंजन क्षमता) की बिक्री 23 लाख हुई है। 2018-19 में 19 लाख बिकी थी।
क्रिसिल के आंकड़ों के मुताबिक, सस्ती मोटरसाइकिलों की बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर 46 प्रतिशत रह गई। यह वित्त वर्ष 2018-19 में 62 प्रतिशत थी। इस दौरान बिक्री 84 लाख इकाई से घटकर केवल 56 लाख इकाई रह गई। एजेंसी ने कहा, इसका मुख्य कारण कमजोर ग्रामीण मांग और कीमतों में भारी वृद्धि थी। पिछले वित्त वर्ष में महंगी मोटरसाइकिलों की बिक्री कोविड पूर्व स्तर से 22 प्रतिशत अधिक रही।
कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री कोरोना पूर्व के 94 प्रतिशत व कुल मोटरसाइकिलों की बिक्री 90 प्रतिशत से ज्यादा रही। ये भी पढ़े:- SEBI: सेबी के सख्त नियमों से F&O में झटका, टॉप चार ब्रोकरों से छह माह में 20 लाख ग्राहक हुए दूर इसलिए बढ़ रही है मांग क्रिसिल ने कहा, यह मांग बेहतर आर्थिक रुझानों, बढ़ती आय, उपभोक्ताओं की बढ़ती वैश्विक पहुंच और युवा आबादी के कारण है।
महंगे सेगमेंट में मोटरसाइकिल मॉडलों की संख्या पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 35 हो गई। 2018-19 में यह 23 थी। ये रुझान अगले पांच वर्षों तक जारी रहेंगे। ये भी पढ़े:- Health Insurance: क्या बीमा के कारण मोटे बिल बना रहे अस्पताल? सूत्रों का दावा- नकेल कसने की तैयारी में सरकार