पणजी: दिल्ली के दो भाई सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा करीब 10 साल पहले हडसन लेन से अपने सफर की शुरुआत करते हैं। उनका रेस्टोरेंट Mama's Buoi कॉलेज जाने वाले युवाओं में जल्दी ही लोकप्रिय हो गया। लेकिन असली पहचान उन्हें रोमियो लेन से मिली। दिल्ली के सिविल लाइंस में यह जगह पहले ठीक-ठाक चली, लेकिन गोवा के वगाटोर में खुला रोमियो लेन रातों-रात एक बड़ा नाम बन गया।

समंदर के नजारों वाला वगाटर का रोमियो लेन पर्यटकों को पसंदीदा पार्टी स्पॉट बन गया।ब्रांड को अपने शहर में खोलना चाहते थे लोगधीरे-धीरें इंडस्ट्री में चर्चा फैल गई कि रोमियो लेन का कोई भी आउटलेट भारी भीड़ खींच सकता है। इसके बाद सौरभ जो खुद को गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर बताते हैं, देश के सबसे चर्चित रेस्टोरेंट मालिकों में गिने जाने लगे।

इंदौर, नागपुर, आगरा से लेकर देहरादून तक हर नए मॉल को रोमियो लेन चाहिए था। डेवलपर्स खुद उनकी शर्तें मानते थे। फ्रेंचाईजी भी बड़े-बड़े शुल्क देकर ब्रांड को अपने शहर में खोलना चाहते थे। नए ब्रांड भी लॉन्च किएजैसे-जैसे रोमियो लेन तेजी से फैला, भाइयों ने बिर्च बाय रोमियो लेन और काहा जैसे नए ब्रांड भी लॉन्च किए।

भात में इनके 25 से ज्यादा आउटलेट्स चल रहे हैं और करीबन इतने ही आने वाले है। दुबई में भी एक आउटलेट खोला गया है। लेकिन तेजी से बढ़ने विस्तार के बीच कई फ्रेंचाइजी परेशान होने लगीं। कुछ आउटलेट चल ही नहीं पाए तो कुछ घाटे में चले गए। कई निवेशकों ने शिकायत की कि उनकी महीनों तक दोनों भाइयों से बातचीत नहीं हो सकी।

गोवा के अरपोरा में हुआ बड़ा हादसा सब कुछ हिला गया। भारत का पहले आईलैंड बार कहे जाने वाले इस आउटलेट पर स्थानीय पंचायत ने कई उल्लंघन बताए। उद्योग जगत पूछ रहा है कि इस आउटलेट पर पहले किसी ने सवाल क्यों नहीं उठाया।