कानपुर आईआईटी से विकसित साथी एप दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी को जेईई और नीट की लाइव तैयारी करा रहा है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में स्थापित स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें आईआईटी और एम्स के शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।

आईआईटी निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यार्थी तक पहुंचाना है, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि या क्षेत्र से हो। साथी एप इसी दिशा में एक कदम है।