ईटानगर : AGMUT कैडर के 1995-बैच के IPS अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। उन्होंने एसडी सिंह जमवाल की जगह ली है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से उनके मूल कैडर (AGMUT) में समय से पहले वापस भेजने की मंजूरी दे दी है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत CRPF में विशेष DG के पद पर तैनात IPS अधिकारी राजेश कुमार (AGMUT: 1995) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर (AGMUT) में वापस भेजा जाएगा।कौन हैं राजेश कुमार?राजेश कुमार के पास उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा अभियानों को संभालने का काफी अनुभव है।

उन्होंने इस केंद्र शासित प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह बारामूला क्षेत्र को कवर करने वाली 'नॉर्थ कश्मीर रेंज' के DIG रहे। जम्मू जोन के IGP और 'स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप' (SSG) के IG के पद भी राजेश कुमार ने काम किया है।पुलवामा हमले के बाद बनाए गए थे CRPF IGराजेश कुमार आईपीएस जम्मू-कश्मीर सुरक्षा ग्रिड से भी जुड़े रहे और उन्होंने संघर्ष तथा उग्रवाद-विरोधी अभियानों में व्यापक मैदानी अनुभव हासिल किया।

राजेश कुमार मार्च 2018 के आसपास केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महानिरीक्षक (IG) के रूप में CRPF में शामिल हुए। जून 2019 में, पुलवामा हमले के बाद, उन्हें कश्मीर में CRPF (ऑपरेशंस) का IG नियुक्त किया गया। सुरक्षा बलों के लिए उस संवेदनशील दौर में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद था।CRPF ऑपरेशंस से शीर्ष नेतृत्व तकCRPF में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश कुमार ने 2023 के आसपास बल के मुख्यालय में IG (प्रशासन) के रूप में भी काम किया।

बाद में उन्हें अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया और सितंबर 2026 में वे CRPF में विशेष महानिदेशक बन गए। उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेजने के हालिया फैसले से पहले, उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को कई बार बढ़ाया गया था।मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कारराजेश कुमार की सेवा को कई पुलिस सम्मानों से भी नवाजा गया है।

इनमें 2010 में वीरता के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक', 2011 में सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस पदक' और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' शामिल हैं।