गुवाहाटी : असम की आयरन लेडी के नाम से मशहूर संजुक्ता पराशर ने सीआरपीएफ की खास कोबरा यूनिट के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) का कार्यभार संभाल लिया है। 2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर खतरनाक मानी जाने वाली CoBRAफोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। असम में उग्रवाद के खिलाफ अभियान चलाने वाली आईपीएस संजुक्ता की नियुक्ति पिछले महीने हुई थी।फील्ड पोस्टिंग का लंबा अनुभवरिपोर्ट के मुताबिक, सीआरपीएफ की इंस्पेक्टर जनरल बनी संजुक्ता पराशर को फील्ड पोस्टिंग का लंबा अनुभव है।

अब वह कोबरा कमांडो की बटालियन का नेतृत्व करेंगी। कोबरा कमांडो गुरिल्ला और जंगलों में जंग के लिए जाने जाते हैं। कई राज्यों में कोबरा कमांडो ने नक्सलियों और उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई की है। घने जंगलों में लंबे समय तक चलने वाले ऑपरेशन, IED को न्यूट्रल करना, खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन और हथियारबंद उग्रवादियों के मुकाबला इनकी खासियत हैं।NIA में काम कर चुकी हैं संजुक्तासंजुक्ता पराशर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में डीआईजी के तौर पर काम कर चुकी हैं।

एनआईए में डीआईजी के तौर पर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करने, आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े नेटवर्क को समझने और एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाने का अनुभव मिला।आईपीएस बनने के बाद उनकी शुरुआती पोस्टिंग उग्रवाद प्रभावित इलाकों में हुई। घने जंगलों में उन्होंने हथियारबंद उग्रवादियों का सामना किया।

फील्ड लीडरशिप और लगातार अभियानों की सफलता के बाद उन्हें असम की आयरन लेडी का नाम दिया गया। असम के जंगलों में उग्रवाद-विरोधी अभियानों का नेतृत्व करने के कारण उन्हें कोबरा यूनिट का आईजी बनाया गया।आईपीएस संजुक्ता पराशर का तगड़ा है बायोडाटा आईपीएस डॉ. संजुक्ता पराशर देश की सबसे जांबाज पुलिस अधिकारियों में से एक हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी पूरी की है। साल 2006 में यूपीएसपी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 85वीं रैंक हासिल की थी। अच्छी रैंक होने के कारण उनके पास आईएएस बनने का विकल्प था, उन्होंने जानबूझकर आईपीएस चुना क्योंकि वह चुनौतीपूर्ण फील्ड ड्यूटी करना चाहती थीं।

वह असम-मेघालय कैडर की एक बेहद चर्चित महिला आईपीएस अधिकारी बनीं। असम के सोनितपुर में एसपी के तौर पर तैनाती के दौरान उन्होंने हाथ में AK-47 थामकर घने जंगलों में अभियान चलाए। मात्र 15 महीनों में 16 उग्रवादियों को ढेर किया था। 2013 और 2014 में कुल मिलाकर 300 से ज्यादा आतंकियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

असम के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था कायम करने और बोडो उग्रवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में उनकी मुख्य भूमिका रही।राष्ट्रीय जांच एजेंसी में डीआईजी के रूप में सेवाएं दीं। यहां रहकर उन्होंने आतंकवाद और देश विरोधी नेटवर्क की जांच करने तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाने का गहरा अनुभव हासिल किया।

सितंबर 2026 में डॉ. संजुक्ता पराशर को CRPF की विशेष जंगल और गुरिल्ला वारफेयर यूनिट CoBRA का इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है। संजुक्ता पराशर एक जिम्मेदार अधिकारी होने के साथ-साथ एक मां और पत्नी भी हैं। उनके पति संदीप कक्कड़ भी एक प्रशासनिक अधिकारी हैं।जेएनयू-डीयू से की है पढ़ाईसंजुक्ता पराशर का जेएनयू से पुलिस अफसर बनने का सफर भी शानदार रहा है।

राजनीतिक विज्ञान और अतंरराष्ट्रीय संबंधों जैसे अकादमिक पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की थी। जेएनयू में प्रवेश करने से पहले उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। 2006 में उन्होंने यूपीएसपी एग्जाम में ऑल इंडिया में 85वीं रैंक हासिल की। उन्हें आईएएस का मौका मिल सकता था लेकिन संजुक्ता पराशर ने पुलिस सर्विस को चुना।