अहमदाबाद/केवडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष की दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रैली से पहले 'INDIA गठबंधन' को लेकर देश के लोगों को अलर्ट किया है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह देश के विकास में अवरोध उत्पन्न कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ही हमने संकल्प लिया था कि देश को नक्सलमुक्त बनाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि यह संकल्प पूरा कर लिया गया है। देश आज अधिक सुरक्षित और संकल्पित है। इसकी वजह है देश के लोगों को आत्मविश्वास। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह अपना कर्तव्य भूल गया। संविधान के तहत लोकतंत्र में उसे विरोध का अधिकारी दिया गया है लेकिन वह देश के लिए अवरोध बन रहा है।नर्मदा के तट से PM के तीखे हमलेपीएम मोदी ने विपक्ष की रामलीला मैदान में रैली से कुछ ही घंटों पहले गुजरात के नर्मदा से तीखे हमले दागे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष इतना ही नहीं संविधान की मर्यादा को तार-तार कर रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि देश नक्सलमुक्त हो गया है लेकिन दिमागी नक्सल का खतरा टला नहीं है। उन्होंने झकझोरते हुए कहा कि इस खतरे से एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। पीएम मोदी ने विपक्ष के किसी दल का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें देश का विभाजन करने की साजिश कर रही है।विपक्ष की भूमिका तय की गई थीपीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल और बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के तहत लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका तय की थी।

सत्ता पक्ष औरविरोध पक्ष की व्यवस्था बनाई। लोकतंत्र में विरोध पक्ष का सरकार का विरोध करना है, लेकिन विपक्ष ने एक दशक की हताशा और निराशा में दुर्भाग्य से विपक्ष अपना कर्तव्य भूल गया है। यह अवरोध पक्ष बना चुका है। देश के सामने अवरोध खड़े कर रहा है। उन्होंने इसी को राजनीतिक हथियार बना लिया है। ये लोगों को आपस में लड़वाने में लगे हैं।पीएम मोदी के पांच बड़े हमले आज देश में नक्सलवाद की कमर तोड़ी जा चुकी है, लेकिन दिगामी नक्सल का खतरा टला नहीं है।

गरीबी हटाने के नाम पर वोट मांगे गए लेकिन देश में गरीबी की क्या स्थिति रही, ये हम सभी जानते हैं। जब देश बाहरी चुनौतियों के समाधान तलाश रहा था, उस देश के अंदर कुछ ताकतें अफवाह रही थीं। ये भारत का सामर्थ्य है कि हमने इस वैश्विक ऊर्जा संकट की चोट अपने नागरिकों पर नहीं पड़ने दी। सरदार पटेल ने केवल देश के भूगोल को ही नहीं जोड़ा, देश को भावनात्मक एकता के सूत्र में भी पिरोया।'विदेश में कौन गुप्त तरीके से मिल रहा'पीएम मोदी ने एकता दिवस की स्पीच में बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि कौन विदेश में गुप्त तरीके से मिल रहा है।

कौन भारत के दुश्मनों की भाषा बोला है। यह देखना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। देशवासियों को एक साथ मिलकर निपटना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि दिमागी नक्सल का खतरा देश के ऊपर से टला नही है। दिमागी नक्सलियों से सतर्क रहना है।

उन्होंने कहा कि हालात कितने कठिन क्यों न हों। सशक्त और समर्थ भारत की यात्रा को रुकने नहीं देना है।गरीबी से निकले 50 करोड़ भारतीयपीएम मोदी ने कहा आज ऐसी ही एक बड़ी राष्ट्रीय सिद्धि की चर्चा में जरूर करना चाहता हूं। भारत में गरीबी हटाने की बातें आजादी के बाद से ही चली आ रही है। गरीबी हटाने के नाम पर वोट मांगे गए।

लेकिन देश में गरीबी की क्या स्थिति रही, ये हम सभी जानते हैं। जिन्होंने गरीबी हटाओ के नारे लगाए, वो खुद अमीर होते चले गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट बताती है कि 2024 से पहले के 10 से 12 सालों में 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है।