केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बुनियादी ढांचे का विकास और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार इन द्वीपों की संस्कृति और विरासत को संरक्षित कर रही है और विकास कार्यों में तेजी ला रही है। बैठक में गृह मंत्री ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में चल रही विकास पहलों की प्रगति की समीक्षा की।
IDA Meeting: अंडमान-लक्षद्वीप का बुनियादी ढांचा विकास हमारी प्राथमिकता, शाह बोले- संबंधित मंत्रालय सहयोग करें