​तालो पोटोम भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के कई प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले में वांछित हैं। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक कदाचार से संबंधित आरोप हैं। मामला एक युवा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) गोमचू येकर की मौत से संबंधित है। गोमचू येकर ने 23 अक्टूबर को निरजुली के लेखी गांव में अपने किराए के घर में आत्महत्या कर ली थी।​क्या है लव, सेक्स, धोखा और मौत की कहानी अरुणाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ इंजीनियर ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना एक 19 वर्षीय लड़के के छोड़े गए सुसाइड नोट के कुछ घंटों बाद हुई। इस सुइसाइट नोट में इंजीनियर और एक आईएएस अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। पहली मौत 23 अक्टूबर को एक 19 वर्षीय युवक की हुई, जिसने अपने सुसाइड नोट में महीनों तक यौन शोषण, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का विवरण दिया था।

नोट में लिखा था, 'मेरी मौत का कारण तालो पोटोम (आईएएस) हैं। अगर उन्होंने मुझे इस पद पर नियुक्त नहीं किया होता, तो मैं आत्महत्या नहीं करता। उन्हीं की वजह से मैंने जो कुछ भी किया, वह सब किया और अब मेरे पास जीने का कोई रास्ता नहीं बचा है।'एचआईवी हुआ सुसाइड नोट में येकर ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक उनका यौन शोषण व उत्पीड़न किया गया।

उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक अपमान, दबाव व धमकियों के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए हैं। नोट में कथित अंतरंग संबंधों, हेराफेरी समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। एक नोट में लिखा था कि उन्हें एचआईवी हो गया था अधिकारी ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और ब्लैकमेल किया।सुसाइट नोट में और क्या लिखा येकर ने दावा किया कि उन्हें एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था, जिसे बाद में पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने लिखा कि अगर मेरी मौत होती है, तो यह उनकी (पोटम) वजह से होगा। कृपया मुझे न्याय दिलाइए। येकर के पिता ने निरजुली थाने में एक विस्तृत शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दोनों अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, भ्रष्टाचार और जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कड़ी आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है।भाग गए थे आईएएस अफसर उसी दिन, एक पुलिस दल ने ईटानगर स्थित पोटोम के आवास पर छापा मारा और दो मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किए, लेकिन वह गिरफ़्तारी से बच निकला।

उनकी तलाश शुरू की गई और निरजुली पुलिस थाने ने 53 वर्षीय आईएएस अधिकारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया। आत्मसमर्पण से पहले, पोटोम ने एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि येकर ने स्वेच्छा से डीसी कार्यालय को क्षेत्रीय गतिविधियों में सहायता की, और किसी भी तरह के दबाव या व्यक्तिगत संबंधों से इनकार किया।कौन हैं आईएएस तालो पोटोम एजीएमयूटी कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी, तालो पोटोम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पुरुष विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। तालो पोटोम का जन्म 9 जनवरी 1972 को अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में हुआ था। तालो पोटोम में सिविल इंजीनियरिंग (बी.टेक) किया है। इसके अलावा उन्होंने कानून (एलएलबी) की पढ़ाई भी की है। उनका रिटायरमेंट 31 जनवरी, 2032 को होना है।