Engineering Students: गुजरात के राजकोट जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जसदण तालुका के जंगवाड़ गांव के पास हाईवे पर छात्रों से भरी एक एसयूवी पलट गई। इस हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रात लगभग 1:30 बजे हुई, जब छात्र एक साथ दीव की ओर जा रहे थे।
Engineering Students: गुजरात में दर्दनाक एक्सीडेंट, एसयूवी पलटने से तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; आठ घायल