कांग्रेस शासित केरलम की एक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुनालूर में की गई टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत के सिलसिले में पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आर. श्रीलेखा को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। मावेलिक्कारा की मजिस्ट्रेट अदालत ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के महासचिव के पी श्रीकुमार की शिकायत पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम की पार्षद और Ex IPS अफसर श्रीलेखा को नोटिस जारी किया है।श्रीकुमार ने बताया कि अदालत ने भाजपा पार्षद को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 2 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।
श्रीकुमार ने कहा कि अदालत पहले ही उनका और गवाहों का बयान दर्ज कर चुकी है। दरअसल, पूर्व डीजीपी श्रीलेखा ने अक्टूबर में पुनालूर में पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की थी और उनकी गतिविधियों की तुलना नशीले पदार्थों के प्रभाव में रहने वाले व्यक्ति के व्यवहार से की थी।
श्रीलेखा की टिप्पणी की कांग्रेस नेताओं ने तब व्यापक आलोचना की थी।श्रीलेखा पर क्या आरोप?आपराधिक मानहानि की अपनी शिकायत में श्रीकुमार ने आरोप लगाया है कि श्रीलेखा ने ''झूठे और दुर्भावनापूर्ण तरीके से आरोप लगाया कि दिल्ली में लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के दौरान गांधी का व्यवहार नशीले पदार्थों और मादक दवाओं के अत्यधिक प्रभाव में रहने वाले व्यक्ति जैसा था।'' शिकायत में कहा गया है, ''आरोपी (श्रीलेखा) राज्य में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर रह चुकी हैं और वह किसी व्यक्ति पर मादक पदार्थों से जुड़े आरोप लगाने के कानूनी और सामाजिक परिणामों से पूरी तरह अवगत थीं।''गांधी की छवि खराब करना मकसदइसमें कहा गया है, ''यह पूरी जानकारी होने के बावजूद कि ऐसे आरोपों के समर्थन में कोई तथ्य मौजूद नहीं थे, उन्होंने (श्रीलेखा) जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से सार्वजनिक रूप से ये अपमानजनक आरोप गढ़े।
उनकी टिप्पणी अनजाने में की गई बात या महज राय नहीं थी, बल्कि गांधी की छवि खराब करने के उद्देश्य से उठाया गया सुनियोजित कदम था।'