अमरावती/विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की नियुक्ति से जुड़े कानून पर अपने पुराने समर्थन को लेकर कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 का समर्थन करना उनकी भूल थी। जगन मोहन रेड्डी ने माना है कि संसद में 2023 के सीईसी बिल का समर्थन करके उन्होंने गलती की थी।
उन्होंने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में बदलाव करने की सख्त जरूरत है। जगनमोहन रेड्डी के इस बयान ने राजनीति को गरमा दिया है। वे चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के एनडीए में होने के बाद भी अभी तक बीजेपी के करीब रहे हैं। अब उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की मांग का ही एक तरह से समर्थन किया है।जगनमोहन रेड्डी ने बदले तेवरजगनमोहन रेड्डी ने अपने बयान में कहा है कि लोकतंत्र में संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास होना जरूरी है और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में सत्ताधारी पार्टी का एकाधिकार नहीं होना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि सीईसी और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल किया जाना चाहिए। गौरतलब हो कि पूर्व में वह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया है।
जगनमोहन के ताजा बयान को आंध्र की सियासत में दिलचस्प मोड के तौर पर देखा जा रहा है। चर्चा हो रही है कि वह बीजेपी से दूसरी बनाएंगे। आंध्र में अगले चुनाव 2029 में हाेंगे। यह चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ होंगे।जगनमोहन रेड्डी के पास कितने सांसद और विधायक? वाईएसआरसीपी के पास 4 लोकसभा सांसद और 4 राज्यसभा सांसद हैं।
वाईएसआरसीपी के पास आंध्र विधानसभा में कुल 11 विधायक हैं। जगनमोहन की YSRCP के पास कुल 19 निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं।आंध्र में राष्ट्रपति शासन की मांगजगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश राज्य चुनाव आयोग (SEC) की आलोचना की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश में नगर निगम चुनावों के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान राज्य चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों पर सत्तारूढ़ टीडीपी सरकार के पक्ष में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों को ठीक से लागू नहीं किया गया और विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका गया। गौरतलब हो कि आंध्र प्रदेश में 28 अक्टूबरको 13 नगर निगमों, 77 नगर पालिकाओं और 10 नगर पंचायत के चुनाव होगा। मतगणना 30 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है।
जगनमोहन ने इन चुनावों चुनाव आयोग के टीडीपी का साथ देने पर राष्ट्रपति शासन की मांग की है।