आइजोल: पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए गुरुवार यानी 18 जून, 2026 को मतदान हुआ। इस चुनाव में बस दो उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य की सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने पार्टी के प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को मैदान में उतारा है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने चुनाव के लिए वकील और लेखिका जोथानसांगी हमार को नामित किया है।

40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा में ZPM के 27, MNF के 10, BJP के दो और कांग्रेस का एक विधायक है।मिजोरम के सीएम बोले-कोई क्रॉस वोटिंग नहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सुबह 9:43 बजे अपना वोट डाला और विपक्ष के उस आरोप को खारिज कर दिया कि सत्ताधारी ZPM में कोई मतभेद है, जिससे राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए चल रही वोटिंग के दौरान क्रॉस-वोटिंग हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'ZPM के अंदर आपसी कलह और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की संभावना का आरोप विपक्ष की ओर से लोगों का ध्यान भटकाने की एक चाल है। वे शुरू से ही ऐसा करते आ रहे हैं। कोई क्रॉस-वोटिंग नहीं होगी क्योंकि वोटिंग के दौरान हमारे विधायक एकजुट रहेंगे।' वोटिंग में हिस्सा लेने वाले पहले विधायक लालडुहोमा थे और उनके बाद बागवानी मंत्री सी.

लालसाविवुंगा ने वोट डाला।विपक्ष के नेता ने क्या आरोप लगाया था MNF विधायक और विपक्ष के नेता लालछंदमा राल्ते ने आरोप लगाया कि ZPM के अंदर मतभेद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि MNF को सत्ताधारी पार्टी से भी वोट मिल सकता है। राल्ते ने यह भी दावा किया कि ZPM विधायकों ने सुबह 10:30 बजे से वोटिंग की और वोटिंग के दौरान एकजुट रहे।

कांग्रेस विधायक सी न्गुनलिआनचुंगा ने कहा कि पार्टी आलाकमान के सुझाव के अनुसार वे वोट नहीं डालेंगे। BJP के मीडिया कन्वेनर जॉनी लालथानपुइया ने भी कहा कि उनकी पार्टी के दो विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।बीजेपी-कांग्रेस ने वोटिंग से बनाई दूरी मिजोरम में राज्यसभा की इस इकलौती सीट के लिए हुए चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया।

कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलिआंचुंगा ने कहा कि पार्टी आलाकमान के सुझाव के अनुसार वे वोट नहीं डालेंगे। वहीं, BJP के मीडिया कन्वीनर जॉनी लालथानपुइया ने भी कहा कि पार्टी के दो विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।विधानसभा भवन में होगी वोटों की गिनती विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि विधायकों को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डालने की अनुमति दी गई है और वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी।

उन्होंने कहा-वोटिंग के लिए सभी जरूरी और सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। राज्यसभा चुनाव के वोटों की गिनती विधानसभा भवन में होगी।