चेन्नई : दीवाली के बाद 10 नवंबर को छह महीने पूरे करने जा रहे तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विजय ने 4 नवंबर 2026 को चेन्नई में आयोजित 'कल्विरुधु वाझांगुम' (शैक्षिक पुरस्कार) समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर विजय ने 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने वाली मोनिका नाम की एक छात्रा को गोल्ड मेडल की जगह पर गले में सोने का हार पहनाया।

विजय का यह अंदाज चर्चा में आ गया है। Gen Z और Gen Alpha के बीच विजय लोकप्रिय बने सीएम विजय के इस वीडियो को खूब साझा किया जा रहा है।विजय की छात्रों से अपीलविजय ने समारोह के पहले चरण में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। यह सम्मान 5 जिलों (अरियालूर, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तिरुवनमलाई और विल्लुपुरम) के 30 विधानसभा क्षेत्रों के कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में शीर्ष (टॉप 3) स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए था।

सीएम ने छात्रों को प्रमाण पत्र और आर्थिक/शैक्षिक प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इसके बाद सीएम विजय ने छात्रों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम 'TVK एजुकेशनल अवार्ड्स' के पहले चरण का हिस्सा था, जिसमें विजय ने खुद मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और आर्थिक प्रोत्साहन राशि बांटी।विजय बोले राजनीति की जरूरत नहीं छात्रों को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनके राजनीति में आने के पीछे छात्रों के कल्याण के लिए काम करने की इच्छा भी शामिल थी।

मैं यहां राजनीति करने, वोट मांगने या पार्टी के बारे में बात करने नहीं आया हूं। अभी आपको पार्टी की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अच्छे से पढ़ाई करें। बड़ी उपलब्धियां हासिल करें और अपना जीवन बदलें। उसके बाद, आप हमारे समाज और हमारे तमिलनाडु के बारे में सोच सकते हैं। अगर लोग आपके रास्ते में रुकावटें पैदा करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी सफलता पहले ही तय हो चुकी है।छात्रों के माता-पिता हुए खुशविजय के हाथों अपने बच्चों के सम्मानित होने पर माता-पिता काफी खुश दिखे।

तिरुवन्नामलाई की 12वीं कक्षा की छात्रा मोनिका के लिए यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। मोनिका ने 600 में से 566 अंक हासिल किए हैं। मोनिका ने पीटीआई को बताया कि मुख्यमंत्री विजय के हाथों पुरस्कार पाना एक बहुत ही खास पल था। मोनिका ने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। सीएम विजय से सम्मान पाने वाली कुड्डालोर की 10वीं कक्षा की छात्रा श्रीनिधि यह उसके और उसके स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है।

श्रीनिधि ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।