गुवाहाटी : असम पुलिस ने रविवार को गुवाहाटी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रंका और संगठन के कई अन्य बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई संगठन की पहली क्षेत्रीय स्वयंसेवक बैठक के असम सचिवालय के पास शुरू होने से ठीक पहले की गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका को असम पुलिस की हिरासत से रिहा नहीं किया गया, तो वे पार्टी के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाएंगे।

वहीं तमाम उठा-पटक के बाद देर शाम आशुतोष रांका को पुलिस ने रिलीज कर दिया।कॉकरोच जनता पार्टी (केजेपी) के नेता आशुतोष रांका ने कहा कि केजेपी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिन में एक बैठक से पहले हिरासत में लिया था। यह बैठक चौधरी टीला स्थित विपक्षी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता कुंकी चौधरी के आवास पर होनी थी।

वहीं से उन लोगों को हिरासत में लिया था।गुवाहाटी में पुलिस के एक सेंटरपर रखा गयाCJP नेताओं ने बताया कि आशुतोष रंका, अंकित भारद्वाज और प्रेम आकाश समेत संगठन के शीर्ष नेताओं और असम के वॉलनटिअर्स को हिरासत में लेकर गुवाहाटी में पुलिस के एक केंद्र में ले जाया गया। यह काहिलीपाड़ा इलाके में असम पुलिस की 10वीं बटालियन के मुख्यालय था।

हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। रिहाई के बाद आशुतोष रांका ने कहा कि असम पुलिस ने मुझे और मेरी टीम को अवैध तरीके से हिरासत में लिया। हमने पुलिस से पूछा कि हमें किस आधार पर हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं है और उसे ऊपर से आदेश मिले हैं।अभिजीत दीपके ने क्या कहाकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने आशुतोष रांका के हिरासत में लिए जाने के बाद असम पुलिस को चेतावनी दी थी।

उन्होंने कहा था कि अगर आशुतोष रंका को हिरासत से रिहा नहीं किया गया तो वह पार्टी के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाएंगे।पुलिस ने रोक दिया था रास्तापुलिस ने सुबह से ही प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल तक जाने का रास्ता रोक दिया था, जिससे स्वयंसेवक बैठक स्थल तक नहीं पहुंच पाए। संगठन ने पूरे इलाके से लगभग 200-300 वॉलंटियर्स को एक साथ लाने की योजना बनाई थी।

अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजोर दल के नेताओं की गुवाहाटी में CJP नेताओं (जिनमें रंका भी शामिल थे) से मुलाकात के बाद ये गिरफ्तारियां हुईं।बैठक में इन मुद्दों पर होनी थी चर्चाआशुतोष रांका ने कहा कि केजेपी कार्यकर्ताओं की प्रस्तावित बैठक में इस बात पर चर्चा होनी थी कि राज्य के स्कूलों में कैसे सुधार किया जा सकता है।

काजीरंगा के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा कैसे की जा सकती है और सत्तारूढ़ दल ने निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को अपने फायदे के अनुरूप तय करके अप्रैल के चुनाव में दोबारा सत्ता में कैसे वापसी की।आशुतोष रांका ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कॉकरोच से डरते हैं और उन्होंने हमें धमकाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया।

वह भूल जाते हैं कि यह जुबिन दा (जुबिन गर्ग) की धरती है, जिन्होंने सही के लिए संघर्ष किया। हम अपने बच्चों के लिए स्कूल और युवाओं के लिए रोजगार चाहते हैं।