पासीघाट: अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट के प्री-फिजिबिलिटी सर्वे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाले महत्वपूर्ण डाइट-डाइम पुल पर बड़ी संख्या में सीएपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। यह पुल बांध-विरोधी आंदोलन का प्रमुख केंद्र बन गया है जहां परियोजना के लिए प्रस्तावित सर्वे के खिलाफ धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन से प्रभावित जिलों में CAPF की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, पासीघाट में असम पुलिस बटालियन की तीन कंपनियों को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाला अहम रास्ता है पुल डाइट-डाइम पुल को '65 ब्रिज' के नाम से भी जाना जाता है।

यह डाइट-डाइम-मिगिंग राजमार्ग का एक महत्वपूर्ण और संकरा हिस्सा है। यह मार्ग वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित टुटिंग की ओर जाता है। पुल की रणनीतिक अहमियत के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।क्यों है यह पुलस आंदोलन का प्रमुख केंद्रयह पुल 11,200 मेगावाट की प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट के प्री-फिजिबिलिटी सर्वे से जुड़ी चार ड्रिलिंग साइटों को जोड़ता है।

इसी वजह से बांध के खिलाफ चल रहे आंदोलन में यह स्थान प्रमुख केंद्र बन गया है। प्रदर्शनकारी प्रस्तावित सर्वे का विरोध कर रहे हैं और इस क्षेत्र में धरने तथा अन्य विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान चार महिलाएं घायल23 अक्टूबर को आयोजित 12 घंटे के बंद के दौरान डाइट-डाइम में झड़प हुई थी।

इस झड़प में चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद पुल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।