भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने बताया कि कमांडर-इन-चीफ, अंडमान और निकोबार कमांड और जीओसी खड़गा कोर ने ब्रह्मोस मिसाइलों का सटीक तरीके से एक साथ लॉन्च देखा। इस दौरान दुश्मन के इलाके में गहरे लक्ष्य को भेदने की उनकी क्षमताओं को अच्छे से परखा गया।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल देश की आधुनिक और दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल मानी जाती है। अगर कोई दुश्मन पहाड़ में छिपा बैठा है तो भी ये मिसाइल उसे ढूंढ निकालकर मारने की क्षमता रखती है। इसे तीनों सेनाओं में शामिल किया जा चुका है।