हैदराबाद : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हैदराबाद में ट्रांसजेंडर लोगों का एक ग्रुप कथित तौर पर एक BMW कार मालिक को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने नई बीएमडब्ल्यू कार ली थी। डिलीवरी के बाद जैसे ही वह शोरूम से निकला रास्ते में उस ग्रुप ने कथित तौर पर उस व्यक्ति से संपर्क किया और उससे 2 लाख रुपये की मांग की।
ट्रांसजेंडर्स के एक ग्रुप ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और कार को आगे नहीं बढ़ने दिया। लोगों ने ट्रांसजेंडर्स की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है।वीडियो में दिख रहा है कि एक नई काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार एक फ्लाइओवर के नीचे से गुजर रही है। कार धीरे से जैसे ही आगे बढ़ती है ट्रांसजेंडर्स का ग्रुप कार को रोकते हैं।
कार ड्राइवर कार को फिर भी आगे बढ़ाने की कोशिश करता है तो दो ट्रांसजेंडर्स कार के एकदम सामने आ जाते हैं। वे कार को रोकने की कोशिश करते हैं। आगे की ओर कार के बोनट पर हाथ से पीटते भी हैं।हैदराबाद पुलिस ने जारी की चेतावनीहाल के दिनों में, कई लोगों ने नई कारों की डिलीवरी, गृह प्रवेश समारोहों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान वाहन मालिकों को परेशान करने और उनसे पैसे मांगने की घटनाओं पर चिंता जताई है।
हैदराबाद पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि पैसे के लिए आम लोगों को परेशान करने या तंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वेच्छा से दिए गए पैसे को स्वीकार करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन पैसे देने के लिए दूसरों को मजबूर करना या परेशान करना स्वीकार्य नहीं है।लोगों ने लिए मजेहैदराबाद की इस घटना का वीडियो खूब शेयर हो रहा है, लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
एक शख्स ने लिखा कि हैदराबाद में एकदम नई BMW खरीदी, यह सोचकर कि EMI ही सबसे बड़ी मुश्किल है। पांच मिनट बाद ही, किन्नरों की एक टोली 2 लाख रुपये की मांग करने पहुंच गई। BMW डीलरशिप- आपकी गाड़ी के साथ मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस मिलता है। असलियत: बधाई हो, आपने 'प्रीमियम वेलकम पैकेज' भी अनलॉक कर लिया है। कोई आपको उन छिपी हुई सब्सक्रिप्शन फीस के बारे में नहीं बताता जो कार के शोरूम से निकलते ही चालू हो जाती हैं।लोगों ने बताया वसूली गैंगसिंपू सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि भारत में ट्रांसजेंडर अब एक नया वसूली गैंग बनते जा रहे हैं।
ट्रेन, बस, रेलवे स्टेशन, सड़कें-वे हर जगह मौजूद हैं। वे गैंगस्टर्स की तरह पैसे की मांग करते हैं। इसे देखिए, ये एक BMW कार के मालिक हैं। वे हैदराबाद में कहीं जा रहे थे। तभी ट्रांसजेंडर्स के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और लाखों रुपयों की मांग की। जब मालिक ने पैसे देने से मना किया, तो उन्होंने बदसलूकी की और उन पर हमला करने की कोशिश की।
क्या यह सही है? उनके लिए कोई कानून क्यों नहीं है?