देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून, 2024 में सालाना आधार पर मामूली 3.67 फीसदी बढ़कर 3,40,787 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में कुल 3,28,710 यात्री वाहन बिके थे। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण गाड़ियों की मांग में नरमी रही है। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया की कुल घरेलू बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 1,37,160 इकाई पहुंच गई। ह्यूंडई मोटर इंडिया के वाहनों की घरेलू बिक्री 50,103 इकाई रही। हालांकि, टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री 8 फीसदी घटकर 43,624 इकाई रह गई।