असम, केरल और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए. आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चली. तीनों ही राज्यों में जमकर मतदान हुआ. अब 4 मई का इंतजार है, जिस दिन वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे. इन तीनों राज्यों का सियासी भविष्य EVM में कैद हो गया है. कुल 296 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई.

अब 23 मई को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान होना है. पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में वोटिंग होनी है. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा.