कर्नाटक सरकार के कर्नाटक पार्क संरक्षण (संशोधन) विधेयक को लेकर बीते रविवार को बेंगलुरु में 90 वर्षीय पूर्व अधिकारी ने एक मार्च निकाला था जिसके बाद मुख्यमंत्री…

बेंगलुरु की पहचान माने जाने वाले लालबाग में रविवार सुबह 90 वर्षीय एक बुज़ुर्ग को पैदल चलते देख कई युवाओं की नज़र उन पर टिक गई. उनके पीछे सैकड़ों लोग चल रहे थे

पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी और पर्यावरणविद् एएन येलप्पा रेड्डी, लालबाग बॉटनिकल गार्डन के पश्चिमी गेट से 2.8 किलोमीटर की पूरी दूरी पैदल चले. उनके साथ एक युवा सहयोगी था, जो औपचारिक तौर पर उनका हाथ थामे हुए था

लालबाग में सुबह टहलने आने वाले लोग भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गए. ये लोग कर्नाटक सरकार से कर्नाटक पार्क संरक्षण (संशोधन) विधेयक वापस लेने की मांग कर रहे थे

विधानसभा ने पिछले महीने यह विधेयक पारित कर दिया था. हालांकि, गुरुवार रात कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस संशोधन विधेयक को वापस लेने की घोषणा की

इस संशोधन के तहत सरकार को राज्य भर के पार्कों में पाँच फ़ीसदी जगह सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित करने का अधिकार मिल जाता. अकेले बेंगलुरु में ही 1300 से ज़्यादा पार्क हैं

अब डीके शिवकुमार ने कहा है कि वो जनता की राय और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए ज़रूरी संशोधनों के साथ फिर से विधेयक पेश करेगी

वहीं येलप्पा रेड्डी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा था, "पाँच फ़ीसदी ही क्यों? एक या दो फ़ीसदी क्यों नहीं? सरकार को पाँच फ़ीसदी तय करने की सलाह किसने दी?"

उन्होंने कहा था, "आगे चलकर सरकारें इसे 10 फ़ीसदी कर देंगी और फिर इससे भी ज़्यादा बढ़ा देंगी. बेंगलुरु की हालत दिल्ली से भी ख़राब हो जाएगी. कम से कम दिल्ली के पास यमुना नदी तो है."

समुद्र में 250 दिन बिताने के बाद थाईलैंड के पटाया क्यों पहुँचे अमेरिका के 5,000 सैनिक

डिलीवरी का अजीब मामला: डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान पता चला कि महिला प्रेग्नेंट ही नहीं थी

'समंदर हमारे गांव को निगल जाएगा': वो जगह जहां खेत और कुएं समुद्र में समाते जा रहे हैं

अमेरिकी हमले में ईरान के तीन पायलट मारे गए, इस नेता ने ख़ामियाज़ा भुगतने की दी धमकी

"यह उस पार्क संरक्षण क़ानून और वृक्ष संरक्षण क़ानून को कमज़ोर करने की कोशिश है. ये क़ानून 1976 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवराज अर्स लेकर आए थे."