दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में बॉलीवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के सिलसिले में 2 लड़कियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राधा (23), बबीता (23) और हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) तथा के रूप में हुई है। दोनों लड़कियां सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं।
इनमें से राधा कुणाल की गर्लफ्रेंड है। शूटर्स तक हथियार पहुंचाने को ‘डेड लेटर बॉक्स’ तरीका अपनाया गया था। पुलिस को शक है कि आरोपी विदेश में रह रहे एक गैंगस्टर के निर्देश पर काम कर रहे थे।द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जांच कर रहे पुलिस टीम को हथियार सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि अमृतसर में पहले से तय एक स्थान से 'डेड लेटर बॉक्स' कहे जाने वाले तरीके का इस्तेमाल करके ये हथियार लिए गए थे।कुणाल और सुमित ने कथित तौर पर करीब दो हफ्ते पहले हथियार लाने के लिए अमृतसर गए थे। सूत्रों ने बताया कि अनिल पंडित ने एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिये कुणाल के संपर्क में था और उसने उन्हें पहले ही हथियार कलेक्ट करने की लोकेशन बता दी थी।लड़कियों को काम के लिए दिए गए थे 10 से 12 हजार रुपयेसूत्रों ने आगे बताया कि अनिल पंडित ने इस काम के लिए उन्हें करीब 80,000 रुपये दिए थे।
इस रकम में से कथित तौर पर करीब 10,000 से 12,000 रुपये बबीता और राधा नाम की दो लड़कियों को दिए गए थे, जिन्हें हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा गया था।क्या है 'डेड लेटर बॉक्स'?‘डेड लेटर बॉक्स’ एक ऐसे पहले से तय स्थान को कहते हैं, जहां कोई व्यक्ति किसी दूसरे के लिए कोई सामान छोड़ देता है, ताकि दूसरा व्यक्ति उसे वहां से उठा ले।
इसके लिए उन दोनों लोगों का मिलना जरूरी नहीं होता। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों को यह नहीं पता था कि अमृतसर में उस जगह पर हथियार किसने रखे थे।ऐप पर अनिल पंडित से बात करता था कुणालन्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुणाल इसी साल जुलाई में सोनीपत जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहाई के बाद उसके एक दोस्त ने उसे अनिल पंडित से मिलवाया था।
इसके बाद उन दोनों के बीच एक एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिये बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था।सूत्रों ने बताया कि अनिल पंडित ने कथित तौर पर कुणाल को करीब दो हफ्ते पहले अमृतसर से हथियार लाने और उन्हें मुंबई भेजने का काम सौंपा था।सोनीपत की फैक्ट्री में काम करती हैं दोनों लड़कियांजांचकर्ताओं को शक है कि कुणाल ने हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड राधा की मदद ली थी।
बताया जाता है कि राधा और बबीता सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। सूत्रों के अनुसार, कुणाल की राधा से करीब दो महीने पहले मुलाकात हुई थी और उसके कहने पर ही वह बबीता के साथ मुंबई गई थी।मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में सामने आई यह नई जानकारी पुलिस जांच को नई दिशा दे सकती है।
बता दें कि, रविवार शाम जुहू में एक मैदान के बाहर बाइक पर आए तीन शूटर्स में से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में टाइगर को तो कोई चोट नहीं आई, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया।हालांकि, बाद में मुंबई पुलिस की सूचना पर राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर से तीनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया था।
बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई ले आई।