शिलॉन्ग : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में मेघालय के आठ विधायक बीजेपी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले आठ विधायक हैं - लखमेन रिम्बुई, पियूस मारवेइन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह हैं।बताया जा रहा है कि मेघालय के इन सभी विधायकों की अमित शाह के साथ बातचीत हुई थी।
अमित शाह ने उनसे 2028 के चुनावों से पहले मेघालय में कोयला खनन, खासी भाषा के दर्जे और अन्य स्थानीय मुद्दों पर कार्रवाई का वादा किया गया।मेघालय में बीजेपी जॉइन करने वाले ये विधायकलखमेन रिम्बुई 57 साल के हैं। वह तीन बार के विधायक हैं। 2018 में वह मेघालय सरकार में मंत्री भी रहे हैं। पियूस महज 35 साल की उम्र में विधायक बने।
वह दो बार के विधायक हैं। किर्मेन श्यल्ला 38 साल के हैं। वह दो बार विधायक चुने गए हैं। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मायरालबोर्न 46 साल के हैं वह भी दो बार के विधायक हैं। मैथ्यू कुर्बाह पहली बार विधायक बने हैं।किरेन रिजिजू ने किया स्वागतकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मेघालय के सभी आठ लोकप्रिय विधायक आज बीजेपी परिवार में शामिल हो रहे हैं।
यह न केवल पूर्वोत्तर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। मैं अपने सभी दोस्तों, मेघालय के चुने हुए आठ विधायकों का बीजेपी परिवार में पूरे दिल से स्वागत करता हूं। वे पहले यूडीपी (UDP) से जुड़े थे, जो एक बहुत ही प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी है।मेघालय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपीयूडीपी के 8 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद नॉर्थ ईस्ट राज्य मेघालय में बीजेपी की ताकत बढ़ जाएगी।
विधानसभा में BJP की सीटें अभी महज दो हैं। इन 8 विधायकों के बीजेपी में आने के बाद बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हो गईं। वहीं UDP की सीटें 12 से घटकर 4 पर आ गईं हैं। हालांकि मेघालय में NPP अभी भी 33 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। अब BJP मेघालय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।