हैदराबाद: एक ऐसा व्यक्ति जिसे अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने में काफी संघर्ष करना पड़ा था। वह, जो कभी राजमिस्त्री का काम करता था। दिनभर काम करने के बाद शाम को दिहाड़ी मजदूरी लेकर परिवार का खर्च चलाता था। वह शख्स देश भर के 7,400 निवेशकों से जुड़े 670 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले का मास्टरमाइंड निकला।

फिलहाल, साइबराबाद की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) इस धोखाधड़ी की जांच कर रही है। EOW,विकाराबाद जिले के रहने वाले नानावथ भूपाल नाइक के खिलाफ दर्ज तीन मामलों की जांच कर रही है।EOW के एक अधिकारी ने बताया कि नानावथ भूपाल नाइक ने दावा किया था कि उसने ओपन स्कूलिंग और कॉरेस्पोंडेंस के जरिए अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और डिग्री हासिल की।पेट्रोल पंप पर था कर्मचारीपुलिस के अनुसार, दो कंपनियां जांच के दायरे में आईं।

ये कंपनियां हैं 'शेयर्स बाजार प्राइवेट लिमिटेड' (SBPL) और 'किसान परिवार लिमिटेड' (KPL)। इन कंपनियों को शुरू करने से पहले नानावथ भूपाल नाइक ने राजमिस्त्री का काम किया। इतना ही नहीं वह पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के तौर पर काम करता था।2023 में बना स्टॉक ब्रोकरेज फर्म का एजेंटपुलिस ने बताया कि 2013-14 में नानावथ भूपाल नाइक एक स्टॉक ब्रोकरेज फर्म में एजेंट बना।

यहां काम करने के दौरान उसने कई ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बना लिए। 2016 में, उसने कुकटपल्ली में उसी ब्रोकरेज फर्म की एक फ्रेंचाइजी खोली। उसी साल, उसने KPL को भी रजिस्टर कराया। इसका मकसद छोटे किसानों से जमीन इकट्ठा करके जैविक खेती को बढ़ावा देना था। हालांकि यह कंपनी कई सालों तक निष्क्रिय रही।2020 में खुद की कंपनी बनाई2020 में, नाइक ने स्टॉक ट्रेडिंग फर्म के रूप में SBPL की शुरुआत की।

EOW के अनुसार नानावथ ने अपने मौजूदा क्लाइंट नेटवर्क और ऑनलाइन प्रचार का फायदा उठाया। उसने हर महीने लगभग 4% रिटर्न देने का वादा करके निवेशकों को अपनी दोनों कंपनियों में निवेश करने के लिए आकर्षित किया, खासकर 2022-23 के बाद से। हालांकि SBPL के पास लोगों से जमा राशि लेने की जरूरी अनुमति नहीं थी, फिर भी भूपाल ने अवैध रूप से निवेशकों से पैसे जुटाए।अब तक मिलीं 500 शिकायतेंEOW के एक अधिकारी ने बताया कि भूपाल नाइक नए निवेशकों से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पुराने निवेशकों को रिटर्न देने के लिए करता था।

यह सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक कि 2025 में यह व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा नहीं गई। EOW को अब तक आरोपियों के खिलाफ 500 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस ने इन दो कंपनियों और उनके निदेशकों से जुड़े 70 बैंक खातों की पहचान की है, जिनमें अभी लगभग 35 लाख रुपये मौजूद हैं।ऐसे हुआ जमीनों का खेलसाइबराबाद पुलिस ने कुर्की (अटैचमेंट) के लिए 45 संपत्तियों की भी पहचान की है।

इनमें महबूबाबाद, वनपर्थी और संगारेड्डी में आरोपियों की खरीदी गई 140 एकड़ कृषि भूमि शामिल है। इसमें से 70 एकड़ जमीन KPL के निवेशकों के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह एक निवेश योजना का हिस्सा थी, जिसमें 12.5 लाख रुपये के निवेश पर 5 गुंटा जमीन की रजिस्ट्री दी जाती थी। साथ ही, 12 महीने के लॉक-इन पीरियड के साथ 24% टैक्स-फ्री रिटर्न का वादा किया गया था।ऐसे नानावथ ने चलाया रैकेटपुलिस ने कोंडापुर में लगभग 10,000 वर्ग फुट की दो कमर्शियल संपत्तियों और एक विला की भी पहचान की है।

अगस्त में LB नगर की एक स्थानीय अदालत में दायर जमानत अर्जी में, भूपाल ने खुद को कोंडापुर की एक गेटेड सोसाइटी के विला नंबर 5 का स्थायी निवासी बताया। उसने यह भी कहा कि वह एक गरीब लेकिन प्रतिष्ठित परिवार से आता है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी लिस्टिंग से पता चलता है कि उसी सोसाइटी में विला की कीमत अभी 6.8 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच है।तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था: EOWसाइबराबाद EOW द्वारा जांच किए जा रहे तीन मामलों के अलावा, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी SBPL, KPL और उनके निदेशकों के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि भूपाल को पंजाब और गुजरात के मामलों में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह अभी जेल में है। एक अधिकारी ने बताया कि वह 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था और इसके लिए उसने पैसे भी खर्च किए, लेकिन उसे टिकट नहीं मिल सका। EOW ने इन दोनों कंपनियों का फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है, जिसके इस महीने पूरा होने की उम्मीद है।