चेन्नई: तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मुख्यमंत्री थलपति विजय ने दीवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। सीएम विजय ने कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीएम) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इसके बाद महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से पिछली तारीख से लागू होगी।

सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर सालाना 1,858 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।सरकार के फैसले में क्यातमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी के बाद यह निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का डीएम 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया था और यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। सरकार के इस फैसले में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करने के बाद राज्य कर्मचारियों के हित में यह कदम उठाया। सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में कर्मचारियों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की है।

सरकार इस घोषणा से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का त्योहार खुशी से मनाने में मदद मिलेगी।डीए बढ़ाने से पहले सरकार ने किया था ये फैसलाडीए बढ़ाने की घोषणा से एक दिन पहले मुख्यमंत्री विजय ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट देने का फैसला किया था।

यह छूट पांच साल तक लागू रहेगी और पहले से उपलब्ध आयु संबंधी रियायतों के अतिरिक्त होगी। यह फैसला उन उम्मीदवारों की मांगों के बाद लिया गया, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अधिक अवसर चाहते थे। सरकार के फैसले के अनुसार, ग्रुप I सेवाओं में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 37 वर्ष कर दी गई है।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 37 से बढ़ाकर 42 वर्ष होगी। सामान्य श्रेणी के दिव्यांग उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 42 से बढ़ाकर 47 वर्ष और आरक्षित श्रेणी के दिव्यांग उम्मीदवारों की सीमा 47 से बढ़ाकर 52 वर्ष कर दी गई है।