Kitne Watt Ka Mixer Khariden: किचन का काम आसान बनाने में मिक्सर ग्राइंडर का सबसे बड़ा रोल होता है। लेकिन जब हम नया मिक्सर खरीदने जाते हैं, तो सुंदर डिजाइन और तरह-तरह के जार के साथ एक और चीज हमें कन्फ्यूज करती है, जो है मोटर की पावर यानी वॉट। बाजार में आमतौर पर 500W, 750W और 1000W के मिक्सर ग्राइंडर मिलते हैं।
ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा विकल्प हमारी जरूरत और बजट के लिए सबसे सही रहेगा। जाहिर है, आप उन फीचर्स या एक्स्ट्रा पावर के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहेंगे, जिनका आप कभी इस्तेमाल ही नहीं करेंगे। आइए समझते हैं कि आपकी किचन के लिए कितने वॉट (Watt) का मिक्सर ग्राइंडर बेस्ट रहेगा। 500W मिक्सर ग्राइंडर: छोटे परिवारों के लिए बेस्ट अगर घर में दो से तीन लोग हैं और मिक्सर का इस्तेमाल मुख्य रूप से मसाले पीसने, चटनी बनाने और शेक या जूस तैयार करने के लिए होता है तो 500W का मोटर पर्याप्त हो सकता है।
इसकी मदद से रोजमर्रा की सामान्य ग्राइंडिंग और ब्लेंडिंग की जा सकती है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जो मिक्सर का इस्तेमाल कभी-कभार करते हैं और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इडली-डोसा का बैटर बनाने या कठोर चीजों को लगातार पीसने के लिए इसकी क्षमता सीमित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बाइंग गाइड: बढ़ते प्रदूषण में कैसे चुनें सही एयर प्यूरीफायर? CADR रेटिंग से लेकर फिल्टर तक, जानें हर जरूरी बात 750W मिक्सर ग्राइंडर: रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर तीन से पांच सदस्यों वाले परिवारों के लिए 750W का मिक्सर ग्राइंडर एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। इसमें 500W के मुकाबले ज्यादा मोटर पावर मिलती है, जिससे गाढ़े पेस्ट, गीली और सूखी ग्राइंडिंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
अगर घर में नियमित रूप से मसाले पीसे जाते हैं या इडली-डोसा का बैटर तैयार किया जाता है तो यह विकल्प काम आ सकता है। यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जिन्हें सामान्य कुकिंग के साथ थोड़े मुश्किल ग्राइंडिंग टास्क भी करने होते हैं। यह भी पढ़ें: बाइंग गाइड: सिर्फ लीटर और स्टार रेटिंग देखकर खरीद रहे हैं गीजर?
इन 7 चीजों को चेक नहीं किया तो बुरे फंसेंगे आप 1000W मिक्सर ग्राइंडर: ज्यादा और मुश्किल काम के लिए अगर परिवार बड़ा है या रोजाना ज्यादा मात्रा में खाना बनता है तो 1000W का मिक्सर ग्राइंडर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कठोर सामग्री पीसने, गाढ़े मसाले तैयार करने और ज्यादा मात्रा में बैटर बनाने जैसे कामों के लिए बेहतर क्षमता दे सकता है।
हालांकि, ऐसे मॉडल की कीमत ज्यादा हो सकती है। मोटर की क्षमता के अनुसार बिजली की खपत भी बढ़ सकती है, खासकर जब इसे ज्यादा पावर पर लंबे समय तक चलाया जाए। यह भी पढ़ें: बाइंग गाइड: प्रिंटर खरीदने का है प्लान? ये तीन चीजें चेक नहीं की तो हो गाएगी भारी गड़बड़, जान लें ये सीक्रेट्स मिक्सर खरीदते समय सिर्फ वॉट न देखें मिक्सर ग्राइंडर खरीदते समय मोटर की पावर के अलावा कुछ दूसरी बातें भी ध्यान में रखनी चाहिए।
जार की संख्या और क्षमता, ब्लेड की क्वालिटी, ओवरलोड प्रोटेक्शन, मोटर की वारंटी और सर्विस नेटवर्क के बारे में पता करना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि ज्यादा वॉट का मतलब हर स्थिति में बेहतर ग्राइंडिंग नहीं है। मोटर की डिजाइन, ब्लेड और जार की बनावट भी ग्राइंडिंग पर असर डालती है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से 500W, 750W या 1000W का विकल्प चुनना ज्यादा समझदारी है।