प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diljit-dosanjh data-vars-anchor-text=दिलजीत दोसांझ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिलजीत दोसांझ के 'लाइव कंसर्ट' का कार्यक्रम इंदौर में 15 नवंबर को प्रस्तावित है, और इस आयोजन से पहले जिले के बाल संरक्षण अधिकारी ने एक निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम के दौरान उनके चार मशहूर गीतों की प्रस्तुति करने पर रोक लगा दी है।
इस दौरान अधिकारी ने दोसांझ से 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचो फीम' और 'जट्ट फायर करदा' गीतों पर प्रस्तुति नहीं देने के लिए कहा। दरअसल बाल संरक्षण अधिकारी का मानना है कि इन गानों में शराब और हिंसा को बढ़ावा देने की बातें कही गई हैं, ऐसे में इन गीतों का छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। जिसके बाद उन्होंने इन गानों की प्रस्तुति नहीं करने के निर्देश दिए।इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चंडीगढ़ निवासी डॉ.
पंडितराव धारेनावर की शिकायत के बाद बाल संरक्षण अधिकारी ने आयोजन स्थल के प्रबंधक को पत्र लिखकर इस बारे में निर्देश दिए। अधिकारी ने बताया कि इस पत्र में धारेनावर ने दोसांझ के उन चार गीतों के बारे में जानकारी देते हुए इंदौर के आगामी कार्यक्रम में उन गीतों पर प्रस्तुति नहीं करने के निर्देश दिए।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/static-content/1y/lh/immersive/astrology/diwali-greetings-card-maker-in-hindi-english-2026.html?
data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=इस दीपावली अपने ग्रीटिंग कार्ड्स खुद बनाएं>इस दीपावली अपने ग्रीटिंग कार्ड्स खुद बनाएंपत्र में कहा गया है कि,'दोसांझ के शहर में 15 नवंबर को आयोजित 'लाइव कंसर्ट' में पांच वर्ष से बड़े बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। ऐसे में उक्त गानों का छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।' पत्र में धारेनवार की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 22 जुलाई 2019 के एक आदेश का उल्लेख भी किया गया है।उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में पंजाब और हरियाणा राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया था कि शराब, मादक पदार्थों और हिंसा का महिमामंडन करने वाला कोई भी गाना किसी भी कार्यक्रम में, यहां तक कि 'लाइव शो' में भी नहीं बजाया जाना चाहिए।
अदालत ने अपने आदेश में जोर देते हुए कहा था कि ऐसे गानों का कम उम्र के बच्चों पर प्रभाव पड़ता है। चंडीगढ़ निवासी धारेनावर ने इंदौर के जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भेजी अपनी शिकायत में उच्च न्यायालय के इसी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दोसांझ को संबंधित चारों गीत के बोल में बदलाव करके भी गाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने शिकायत में दोसांझ के कार्यक्रम में बच्चों को मंच पर बुलाए जाने और गायक द्वारा सीने पर नकली कारतूसों का बेल्ट पहनने पर भी रोक लगाए जाने की मांग की।