हैदराबाद: तेलंगाना के एक बेहद शहरी जिले मेडचल-मलकजगिरी के घाटकेसर में 700 मीटर लंबा रेल-सह-सड़क पुल है, जो शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव को दो हिस्सों में बांटता है। यहां के निवासियों को महज 50 मीटर की दूरी तय करने के लिए 4 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। 15 साल से अधूरा पड़ा यह पुल लोगों को शहर के दूसरी तरफ जाने के लिए 4 किलोमीटर का लंबा सफर करने पर मजबूर कर रहा है, जिससे वहां के कारोबार भी ठप हो रहे हैं।700 मीटर रेल-सड़क पुल 15 साल से अधूराद हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, घाटकेसर और केसरा को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस 700 मीटर लंबे रेल-सह-सड़क पुल का मकसद रेलवे गेट बंद होने से लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना था।
मगर, 15 साल बीत जाने के बाद भी यह पुल अधूरा पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को एक छोटी सी दूरी तय करने के लिए 4 किलोमीटर का लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है।मौजूदा CM रेवंत रेड्डी भी कर चुके हैं प्रतिनिधित्वविडंबना यह है कि तेलंगाना के मौजूदा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री बनने से पहले सांसद के तौर पर इस इलाके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
वहीं, पिछली भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार में मंत्री रहे सीएच मल्ला रेड्डी भी सांसद और विधायक के रूप में तीन बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बावजूद, यह पुल आज भी अधूरा पड़ा है। यह प्रोजेक्ट हैदराबाद के ठीक बाहर स्थित है। एक ऐसा इलाका जहां पिछले 15 वर्षों में तेजी से शहरीकरण हुआ है और यह एक ग्राम पंचायत से बदलकर शहर का हिस्सा बन गया है।संयुक्त कार्य समिति ने निकाली रैलीमेडचल मल्काजगिरी जिले के घाटकेसर में सभी दलों की एक संयुक्त कार्य समिति (JAC) ने एक बंद के दौरान रैली निकाली।
उनकी मांग है कि 15 साल से अधूरा पड़ा सड़क पुल का काम पूरा किया जाए। लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का रेलवे वाला हिस्सा तो करीब एक दशक पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन बाकी काम अभी भी अटका हुआ है।1912 में हुई थी इस प्रोजेक्ट की शुरुआतइस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2012 में हुई थी, जब सरकार ने जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री एन.
किरण कुमार रेड्डी ने इसकी आधारशिला रखी थी। तब से अब तक तीन मुख्यमंत्री तेलंगाना को मिल चुके हैं।द हिंदू की रिपोर्ट में स्थानीय लोगों से बातचीत की गई है। मुख्य सड़क पर 'हेमा मेडिकल स्टोर' चलाने वाले रापोलु वेंकटेश्वरलू बताते हैं कि तब से ही काम में देरी और मुआवजे से जुड़े मुद्दों ने इस प्रोजेक्ट को उलझा रखा है।
किराना दुकान चलाने वाले कुम्मरी वेंकटेश्वरलू याद करते हैं कि जहां राज्य सरकार के हिस्से का काम आगे नहीं बढ़ पाया।अधूरे पुल से शहर दो हिस्सों में बंटा वहीं, रेलवे ने पटरियों के ऊपर पुल का ढांचा एक दशक पहले ही पूरा कर लिया था। इस अधूरे पुल की वजह से शहर दो हिस्सों में बंट गया है। स्थानीय निवासी सारा श्रीनिवास गौड़ बताते हैं कि जो लोग दूसरी तरफ जाना चाहते हैं, जो मुश्किल से 50 मीटर दूर है।
उन्हें सड़क के रास्ते करीब 4 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इस प्रोजेक्ट के मूल डिजाइन में भी बदलाव किए गए थे। बताया जाता है कि राजनीतिक कारणों से पहले प्रस्तावित 'Y' आकार के पुल को बाद में 'L' आकार के ढांचे में बदल दिया गया। लंबे समय तक हुई देरी से परेशान होकर, स्थानीय निवासियों ने कई बार विरोध-प्रदर्शन किया है।
हाल ही में एक 'बंद' का आयोजन किया गया था, जिसे लोगों का भारी समर्थन मिला और व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। सभी दलों की एक 'संयुक्त कार्य समिति' (JAC) इन विरोध-प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है, तो वे हैदराबाद-वारंगल राजमार्ग को बंद कर देंगे।