बेरहामपुर : ओडिशा के गंजाम जिले के धारकोट में 12 साल के आदिवासी लड़के ने गजब की हिम्मत दिखाई और अपनी जान बचा ली। एक्सिडेट में गंभीर जख्म और छोटी आंत के बाहर निकल आने के बावजूद वह दो किलोमीटर चलकर घर पहुंचा। फिर उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। MKCG मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जब उसकी कहानी सुनी तो वह भौंचक रह गए।

उन्होंने बच्चे की इच्छाशक्ति की तारीफ की।धारकोट ब्लॉक के एक दूर-दराज गांव का रहने वाले 12 साल का लड़का इस पांचवीं क्लास में पढ़ता है। सोमवार को वह पहाड़ी इलाके से साइकिल चलाकर स्कूल जा रहा था। रास्ते में उसका बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गया। सड़क के किनारे किसी नुकीली चीज से उसके पेट में गहरी चोट लगी, जिससे उसकी छोटी आंत का एक हिस्सा बाहर निकल आया।

जबरदस्त दर्द और चोट के बाद भी वह घबराया नहीं। उसने हिम्मत और सूझ-बूझ दिखाई। बच्चे ने सावधानी से बाहर निकली आंत को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म से लपेटा और अकेले ही लगभग 2 किलोमीटर चलकर घर पहुंचा।माता-पिता अस्पताल लेकर गएघर में लड़के की हालत देखकर उसके माता-पिता घबरा गए। उसे रिश्तेदारों की मदद से मोटरसाइकिल पर बिठाकर पास के बडागाडा अस्पताल ले गए।

जहां से उसे उसी दिन MKCG मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मानस रंजन डैश के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने दो घंटे से ज्यादा समय तक इमरजेंसी सर्जरी की। डॉ. मानस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान हमने पाया कि पेट के निचले हिस्से में लगी चोट से छोटी आंत बाहर निकल आई थी।

अच्छी बात यह रही कि आंत और शरीर के अन्य ज़रूरी अंग ठीक थे और उन्हें कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा था।बच्चे के इलाज करनेवाले डॉक्टर्स क्या बोलेडॉक्टरों की टीम ने बाहर निकली आंत को सावधानी से पेट के अंदर वापस रखा गया, घाव का अच्छी तरह से इलाज किया गया। डॉ. मानस रंजन डैश ने बताया कि लड़का अब ठीक है और उसने सॉलिड फूड खाना भी शुरू कर दिया है।

उसे अगले दो-तीन दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चे की जान सिर्फ़ ऑपरेशन से नहीं बची। उसकी हिम्मत, सूझ-बूझ और जिंदा रहने की इच्छाशक्ति ने उसे बचा लिया। सर्जरी टीम में शामिल एनेस्थीसिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जगदीप नायक ने कहा कि दर्द के बावजूद वह शांत रहा, उसने बाहर निकली आंत को सुरक्षित रखा और अकेले ही लंबी दूरी तय करके घर पहुंचा।

यह सच है, मगर यह बड़े-बड़ों के लिए आसान नहीं है।