शिलांग: मेघालय की राजधानी शिलांग समुद्र तल से करीब 1500 मीटर की ऊंचाई पर आबाद है। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहां पूरे साल मौसम लगभग सुहावना रहता है। हवा में नमी के कारण बादल इतने नीचे आ जाते हैं कि ऐसा लगता है कि उछल कर छू लें। कई बार तो लगता है हम बादलों के बीच विचरण कर रहे हैं। लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ उत्तर पूर्व का यह राज्य सामरिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।
बांग्लादेश की सीमा मेघालय से मिलती है। मेघालय के डाउकी बॉर्डर के बाद बांग्लादेश का सिलहट जिला शुरू हो जाता है। खुफिया इनपुट मिली है कि मेघालय सीमा पार कर 18 संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिये भारत में घुसे और अब अन्य राज्यों में फैलने की कोशिश कर रहे हैं।गुवाहाटी से अमरनाथ एक्सप्रेस पकड़ने की सूचनाखुफिया इनपुट है कि ये घुसपैठिये मेघालय में प्रवेश कर नजदीक के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंचे।
फिर वहां से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ कर अलग-अलग राज्यों में जाने की कोशिश की। इस इनपुट के बाद पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालयों को थ्रेट एडवाइजरी जारी की है। इनपुट के मुताबिक इन 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों में से 10 डाउकी बॉर्डर से और 8 मौसिनराम (मेघालय) सीमा से मेघालय पहुंचे थे।
सूचना के मुताबिक मेघालय के मौसिनराम सीमा से भारत में घुसे 8 बांग्लादेशी घुसपैठिये गुवाहाटी पहुंचे और वहां से जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस में सवार हो गए। इनके खिलाफ जांच अभियान चलने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।प्राकृतिक सौंदर्य से भरा लाइटलूमशिलांग से करीब 25 किलोमीटर दूर एक बहुत ही मनोरम स्थान है, लाइटलूम कैन्यन।
लाइटलूम कैन्यन मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में आता है। पूर्वी खासी हिल्स जिले का मुख्यालय शिलांग ही है जो राज्य की राजधानी भी है। लाइटलूम- खासी भाषा के दो शब्दों से बना है, लाइट और लूम। लाइट का मतलब के अंत और लूम का मतलब है पहाड़ी। यानी पहाड़ी का अंत। लाइटलूम अपने नाम को भौगोलिक रूप से सच साबित करता है।
लाइटलूम में मेघालय के पठार का अंत हो जाता है। यहां पहाड़ जैसे खत्म होता है उसके बाद बेहद गहरी खाई शुरू हो जाती है। पहाड़ की तलहटी की गहराई करीब तीन हजार फीट है। इतने नीचे भी मेघालय का रासोंग गांव बसा हुआ है। यहां के लोगों ने पहाड़ को काट कर तीन हजार सीढ़ियां बना दी हैं ताकि वे ऊपर आ सकें।मेघालय के लाइटलूम से दिखाई देता है बांग्लादेशलाइटलूम एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
अगर मौसम साफ हो तो यहां के व्यू प्वाइंट से दक्षिण पश्चिम दिशा में देखने पर बांग्लादेश दिखाई पड़ता है। बांग्लादेश का यह हिस्सा उसके सिलहट रिजन में आता है। अगर हवाई दूरी की बात करें तो लाइटलूम से बांग्लादेश की दूरी मात्र 25-30 किलोमीटर ही है लेकिन ऊंचे पहाड़ और गहरी खाइयों के कारण यहां कोई सड़क मार्ग नहीं है।
सड़क मार्ग से मेघालय- बांग्लादेश की सीमा डाउकी के पास मिलती है जो लाइटलूम से करीब 68 किलोमीटर दूर है। डाउकी मेघालय के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में आता है। शिलांग से डाउकी की दूरी करीब 82 किलोमीटर है। मेघालय एक ऊंचा पठार है जब कि बांग्लादेश एक सपाट मैदानी इलाका। ऊंचाई से नीचे देखना आसान है इसलिए मेघालय से बांग्लादेश दिखायी पड़ता है।सुंदर चीड़ पेड़ों की गोद में बसा लैटलिंगकोटशिलांग-डाउकी रोड के बीच एक स्थान है लैटलिंगकोट जो चीड़ के सुंदर पेड़ों और छोटे झरने के कारण एक मशहूर पिकनिक स्पॉट है।
यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह स्थान भी पूर्वी खासी हिल्स जिले में आता है। लैटलिंगकोट की भौगोलिक अवस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यहां से मqसिनराम का भी रास्ता है। मौसिनराम वह चर्चित स्थान है जहां दुनिया में सबसे अधिक वर्षा होती है। पहले यह रिकॉर्ड मेघालय के चेरापूंजी के नाम था। लैटलिंगकोट से मौसिनराम की दूरी 58 किलोमीटर दूर है।
मौसिनराम एक पर्वतीय स्थान है जिसकी दक्षिणी ढलान बांग्लादेश के मैदानी भाग से मिलती है। हालांकि जंगल और नदी के कारण यह एक दुर्गम इलाका है। मौसिनराम से बांग्लादेश की सीमा करीब 10 किलोमीटर है।भारत-बांग्लादेश के बीच डाउकी बॉर्डरडाउकी ऐसा स्थान है जहां मेघालय के पहाड़ की ढलान खत्म हो जाती है और यहां से बांग्लादेश के समतल मैदानी भाग शुरू हो जाता है।
डाउकी के उस पार बांग्लादेश का तमाबिल और जाफलोंग क्षेत्र है जो समतल मैदान है। बांग्लादेश की तरफ कोई पहाड़ नहीं है। अगर कोई बांग्लादेश की तरफ खड़ा होकर भारत की तरफ देखे तो उसे मेघालय ऊंचे और हरे भरे पहाड़ साफ दिखाई देते हैं। डाउकी में उमंगोट नदी से जल सीमा और ‘डाउकी लैंड पोर्ट’ से स्थल सीमा तय होती है।
डाउकी पोर्ट लैंट के उस पार बांग्लादेश का ‘तमाबिल पोर्ट लैंड’ है।मौसिनराम के आसपास कैसे होता है घुसपैठ?मौसिनराम में चूंकि दुनिया में सबसे अधिक वर्षा होती है इसलिए यहां अक्सर घना कोहरा छाया रहता है। यहां की दुर्गम सीमा खुली है। बांग्लादेशी घुसपैठिये खराब मौसम का फायदा उठा कर कटे-फटे दुर्गम रास्तों से भारत में प्रवेश कर जाते हैं।
बॉर्डर के दोनों तरफ दलाल रहते हैं जो पैसा लेकर इस पार- उस पार कराने का काम करते हैं। चूंकि मौसम खराब रहता है कि इस सुरक्षा कैमरे भी इन्हें अक्सर नहीं पकड़ पाते। घुसपैठिये उबड़-खाबड़ जंगलों में छिपे रहते हैं और बीएसएफ का गश्ती दल जैसे ही दूर चला जाता है ये बाहर निकल कर पैदल आगे बढ़ जाते हैं।डाउकी में कैसे होता है घुसपैठ ?मौसिनराम की तुलना में डाउकी एक मैदानी सीमा है।
हाल ही में एक खुफिया इनपुट मिली थी कि डाउकी क्षेत्र में दोनों तरफ दलालों का एक नेटवर्क है जो व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है। दलाल सीमा पर बीएसएफ जवानों की शिफ्ट बदलने की रेकी करते हैं और समय का अंतराल देख कर बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराते हैं। डाउकी इलाके में कुछ घुसपैठिये नदी और जंगल के दुर्गम रास्तों से भी भारत में घुसते हैं।
घुसपैठिये जैसे भारत की सीमा में प्रवेश करते हैं, दलाल उन्हें फर्जी भारतीय आधार कार्ड और अन्य फर्जी कागज मुहैया करा देते हैं।अब घुसपैठियों के जम्मू-कश्मीर जाने का ट्रेंड!इन फर्जी आधार कार्डों पर ये घुसपैठिये भारत के अन्य राज्यों में मजदूरी करने के बहाने बस जाते हैं। घुसपैठिये मेघालय में बिल्कुल नहीं रहना चाहते क्यों कि भाषा और शारीरिक संरचना भिन्न होने के कारण, इन्हें पकड़े जाने का डर होता है।
माना जा रहा है कि माहौल बदलने के कारण अब बांग्लादेशी घुसपैठिये पश्चिम बंगाल या असम जाने में हिचकते हैं। नए ट्रेंड के मुताबिक ये गुवाहाटी से ट्रेन पकड़ कर जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में जाना ज्यादा मुफीद समझते हैं।