मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 12 करोड़ की बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप सा मच गया। यहां दो मकानों सहित अवैध निर्माण की जमींदोज किया गया। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण कस्बा मंदसौर में चिकित्सा विभाग को आवंटित 0.30 हेक्टेयर सरकारी जमीन से हटाया गया है।

कार्रवाई के दौरान बड़ी पुलिस बल के साथ निगम की रिमूवल गैंग और नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, राजस्व निरीक्षक विकास चौहान, पटवारी राजेंद्र चंदेल, राजेश मेहता, गोवर्धन पाटीदार और रविंद्र पाटीदार मौजूद रहे। इनके साथ 15 कोटवार और अन्य कर्मचारी भी थे।12 करोड़ है जमीन की कीमतमंदसौर में प्रशासन ने गुरुवार को शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की गई है यंहा एमआईटी चौराहे के पास नर्सिंग कॉलेज परिसर की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।

प्रशासन ने यहां पर करीब 12 करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर बने दो मकानों समेत अवैध निर्माण को पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया मंदसौर तहसीलदार नीलेश पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की है। इस जमीन पर नफीस और फिरोज पिता शरीफ खान और जगदीश पिता गोवर्धन ने कब्जा कर रखा था।20 साल पहले किया था कब्जातहसीलदार नीलेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर के शासकीय सर्वे नंबर 40 की 0.30 हेक्टेयर जमीन चिकित्सा विभाग को आवंटित है।

जमीन पर करीब 20 साल से कब्जा किया हुआ था।दो कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसीलदार नीलेश पटेल के नेतृत्व में राजस्व दल मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को जेसीबी ओर अन्य संसाधनों से मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान नफीस, फिरोज पिता शरीफ खान और जगदीश पिता गोवर्धन के अतिक्रमण पर दो मकानों सहित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।रिपोर्ट :विजेन्द्र यादव