मशरूम की खेती के लिए अब मौसम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसान पूरे वर्ष मशरूम की खेती कर सकेंगे। मशरूम उत्पादन परियोजना के जरिये फ्रीजर की ठंडक में मशरूम की पैदावार के लिए अनुकूल बनाया जाएगा। मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर नई तकनीक के साथ करने के लिए शाहजहांपुर जिले के तीन किसानों ने आवेदन किया है।
मशरूम की खेती अक्तूबर से फरवरी माह तक होती है। मौसम अनुकूल न होने के कारण किसानों को अन्य माह में दूसरी फसलों पर निर्भर होना पड़ता है। छोटे स्तर पर होने वाली मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर कराने की योजना तैयार की गई। ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
मशरूम उत्पादन परियोजना के तहत दो किसानों ने सालभर मशरूम की पैदावार करने के लिए अपना प्रस्ताव जिला उद्यान विभाग को दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 1725 स्क्वायर फीट के तीन चैंबर वाले प्रोजेक्ट में 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें आठ लाख रुपये योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।