पणजी: गोवा में एक विदेशी महिला घूमने के लिए निकली थी। लेकिन रात को जब वो अपने होटल के लिए वापस जाने लगी तो रास्ता भूल गई। इस दौरान वो बहुत डर गई। वो डर के मारे कांपने लगी और जोर-जोर से रोने लगी। इस बीच एक महिला रैपिडो राइडर वहां पहुंची और उसने इस विदेशी महिला की मदद की। अब इस महिला रैपिडो राइडर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।
लोग इस महिला के वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि ये वीडियो कौन है और ये वीडियो कहां का है। आइए जानते हैं इस बारे में...कौन हैं महिला राइडरइस महिला राइडर का नाम सिंधु राय है। सिंधु राय गोवा में रहती है। उन्होंने अपने कृषिका नाम से इंस्टा आईडी बनाई हुई है। उनके इ्ंस्टा पर 1900 फॉलोअर्स है।
उन्होंने अपने आईडी की बायो में खुद को मेकअप आर्टिस्ट, यूट्यूबर ब्लॉगर और ट्रैवलर बताया है। विदेशी महिला को सुरक्षित होटल पहुंचाने का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। एनबीटी की टीम ने जब उनसे इस वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये वीडियो गोवा का है। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये वीडियो मुंबई का बताया जा रहा था।वीडियो में क्याइस वीडियो को शेयर करते हुए सिंधु ने लिखा है कि वह होटल के पास जाने का रास्ता भटक गई थी।
वह बहुत डरी हुई थी, इसलिए मैंने उससे कहा कि इंतज़ार करो और रोना मत। मैं तुम्हें होटल के पास सुरक्षित छोड़ दूंगी। उसने मुझ पर भरोसा किया... और आखिरकार मैंने उसे होटल के पास छोड़ दिया। वीडियो में वो एक विदेशी महिला के साथ एक रेस्त्रा में दिखाई दे रही है। जहां विदेश महिला परेशान दिखाई दे रही है। इसके बाद वो उन्हें होटल पहुंचा देती है।
फिर वो उससे पहुंचती है कि हम कहां पहुंच गए हैं। वो कहती हैं हम कोकोनट ग्रो होटल में पहुंच गए हैं। इसके बाद वो विदेशी महिला से पहुंचा ही अब आपको कैसा लग रहा है। विदेशी महिला उसका धन्यवाद करती है और उसे गले लगा लेती है। इसके बाद सिंधु कहती हैं आप आराम से होटल जाओ, खुश रहो और अब रोना मत।