पणजी: दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अकासा एयरलाइन की दिल्ली-गोवा फ्लाइट के वॉशरूम में एक शख्स बीड़ी पी रहा था। आरोपी यात्री के खिलाफ गोवा को मोपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई, जब दिल्ली का रहने वाला आशीष राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जाने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट क्यूपी-1625 में यात्रा कर रहा था।क्या है पूरा मामला?एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अकासा एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि उड़ान के दौरान यात्री ने कथित तौर पर फ्लाइट के वॉशरूम में बीड़ी पी और उसके पास एक लाइटर भी पाया गया।

इससे फ्लाइट और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। पुलिस ने कहा कि उड़ान के दौरान इस कृत्य से सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में मुकदमा दर्जपुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

अकासा एयर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि उसके चालक दल ने 'आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में सात मार्च को एक यात्री को विमान के वॉशरूम में धूम्रपान करते हुए पाया गया।अकासा एयरलाइन ने क्या कहा?अकासा एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप 'आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया' और गोवा पहुंचने पर व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।