पणजी : गोवा कांग्रेस के नेता केतन भाटीकर की गुरुवार रात गोवा-कर्नाटक पर सर्पदंश से मौत हो गई। सांप का जहर इतना घातक था कि हॉस्पिटल पहुंचने तक उनकी जान नहीं बची। डॉक्टरों के अनुसार, उनके होंठ तक नीले पड़ चुके थे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नेता केतन भाटीकर पोंडा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे।

हाई कोर्ट के आदेश पर पोंडा विधानसभा उपचुनाव को रद्द किया गया है। कर्नाटक जाते समय सांप ने कांटापुलिस के मुताबिक, 38 साल के केतन भाटीकर गुरुवार रात कर्नाटक के दांडेली गांव जा रहे थे। वह किसी काम से गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित करमल घाट पर उतरे थे, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। उन्हें तुरंत गोवा के धरबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि भाटीकर को सुबह करीब 3:30 बजे 108 एम्बुलेंस से पीएचसी लाया गया था। उनके शरीर में हलचल नहीं थी। वहां डॉ.बालकृष्ण ने उनकी जांच की और सुबह 3.45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाटीकर पोंडा उपचुनाव में उतरे थेभाटीकर पोंडा उपचुनाव में उतरे थे, जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया था। उन्होंने हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

भाटीकर के निधन पर कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनके शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।