अहमदाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना में दिए गए बयान ' मोदी का बाप भी जाएगा ' को बीजेपी ने मुद्दा बना दिया है। बीजेपी ने कैंपेन शुरू की है कि मोदी कहीं नहीं जाएगा। खरगे के बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी के बीच तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को जब पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर पहुंचे तो इस मुद्दे की गूंज रही।

बनासकांठा के रोड शो से लेकर जनसभा तक में 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारे लगे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि पीएम मोदी खरगे के बयान पर कुछ बोल सकते हैं लेकिन पीएम मोदी ने इससे परहेज तो किया, हालांकि दो बयानों से अपने विरोधियों की नींद उड़ा दी।विपक्ष को बताया अफवाह फैलाने वालामोदी ने विपक्ष को मुश्किल वक्त में 'अफवाहबाज' करार देकर निशाना साधा।

आलू से सोना बनाने का जिक्र करके राहुल गांधी पर तंज कसा। इसके साथ पीएम मोदी ने बयानों से बड़े संकेत दिए। उन्होंने अपने 25 साल के सफर का जिक्र करते हुए कह दिया कि वे जीवन के आखिरी क्षण तक यानी अंतिम वक्त तक सेवा करते रहेंगे। पीएम मोदी का यह बयान उनके जल्द रिटायरमेंट के कयास लगाने वालों के लिए बड़ा झटका है।

गुजरात के राजनीतिक हलकों में ऐसा माना जा रहा है कि 2029 मोदी का अंतिम लोकसभा चुनाव होगा। वहां कहां से लड़ेंगे। इस पर खूब चर्चा हो रही है। एनडीए के सत्ता में आने परवह चौथी बार पीएम बनेंगे।मोदी ने रिटायरमेंट पर दिया संकेतमोदी ने इसके साथ बनासकांठा की रैली में यह कहकर भी बड़ा संकेत दिया कि भले ही उनके संवैधानिक पद पर बैठे हुए 25 साल हो गए हैं लेकिन उन्हें ऐसा लगता कि जैसे कल की बात हो।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में जहां किसानों के करीब दिखने की कोशिश की तो वहीं दूसरी तरफ से उन्होंने जता दिया कि वे अभी न थके हैं और न ही रुके हैं। वे अभी और पारी खेलेंगे। गौरतलब हो कि खरगे के बयान के बाद पूरे देश में मोदी जाएंगे या नहीं जाएंगे पर ही बहस छिड़ी हुई है।बनासकांठा में छूकर निकल गए मोदीमोदी ने बनासकांठा की धरती पर अपने कार्यक्रम की थीम के अनुसार ही भाषण दिया।

उन्होंने पशुपालक समाज से रिश्ता जोड़ा और जताया कि वे उनके दिल के बेहद करीब हैं। पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों को फिर झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं थे, लेकिन गुजरात के लोगों ने सबकुछ सिखाया और आगे बढ़ाया। मोदी यह कहना नहीं भूले कि शंकर चौधरी कहते हैं कि प्रधानमंत्री साहब, पीएम साहेब। इससे ज्यादा जब कोई आपणा नरेंद्र (अपना नरेंद्र) कहता है तो तो सीना चौड़ा हो जाता है।

गौरतलब हो कि 2014 में पूरे देश में अबकी बार मोदी सरकार नारा था तब भी गुजरात में 'आपणो नरेंद्र आपणो पीएम' नारा था। तब गुजरात के लोगों ने सभी 26 सीटें पर कमल खिला दिया था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरदार पटेल के जन्मदिन पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' से पीएम मोदी कांग्रेस और विपक्ष से कड़े प्रहार कर सकते हैं।